मण्डला दर्पणमध्य प्रदेश

उपार्जन केंद्रों में सभी जरूरी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करें: श्री बोरकर

आयुक्त ने किया सेमरखापा उपार्जन केन्द्र का निरीक्षण

मण्डला। जबलपुर कमिश्नर चंद्रशेखर बोरकर ने सेमरखापा के उपार्जन केंद्र का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने केंद्र प्रभारी से अब तक क्रय की गई धान की मात्रा और गुणवत्ता के बारे में जानकारी ली। उन्होंने खरीदी केन्द्र से अब तक भेजे गए एसएमएस के बारे में जानकारी लेते हुए मौजूद किसानों से बात की। संभाग आयुक्त ने खरीदी केंद्र में मूलभूत सुविधाओं के संबंध में जानकारी लेते हुए आवश्यक निर्देश दिए। उन्होंने निर्देशित किया कि किसानों को भुगतान जल्द से जल्द सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने कहा कि धान की गुणवत्ता पूर्ण फसल ले तथा किसानों के लिए उपार्जन प्रक्रिया को सुलभ बनाएं। उन्होंने केन्द्र में बारदानों की उपलब्धता तथा प्रतिदिन भेजे जाने वाले एसएमएस की जानकारी ली। निरीक्षण के दौरान कलेक्टर हर्षिका सिंह, सीईओ जिला पंचायत तन्वी हुड्डा, एसडीएम प्रथम कौशिक सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page