जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

जबलपुर नगर निगम में आई हुई है भ्रष्टाचार की बाढ़।

 

जबलपुर नगर निगम में आई हुई है भ्रष्टाचार की बाढ़।
सीवर लाइन का काम नागरिकों की जान पर पड़ा भारी।

जबलपुर : आम आदमी पार्टी मध्य प्रदेश संगठन मंत्री मुकेश जयसवाल के नेतृत्व में तीन पत्ती स्थित नगर निगम जबलपुर घेराव कर आंदोलनकारियों द्वारा जबलपुर नगर निगम में चल रही अनिमितताओं व्यापक भर्ष्टाचार के विरोध में आम आदमी पार्टी के प्रदेश संगठन सचिव आशीष सिंगरहा, जिलाध्यक्ष मनोहर लाल जाटव की उपस्थिति हल्ला बोल जनांदोलन करते पैदल मार्च करते हुऐ जबलपुर नगर निगम में ताला बन्दी की गई। नगर निगम आयुक्त को चेतावनी दी गई कि नगर निगम जबलपुर द्वारा किए जा रहे भ्रष्टाचार पर रोक लगानी होगी । प्रदेश संगठन मंत्री डॉ मुकेश जायसवाल ने कहा 15 वर्षो से जबलपुर शहर में सीवर लाइन का काम बिना प्लानिग कमेटी से चल रहा। जब चाहे जहाँ चाहे शहर की रोड को खोद दिया जाता है कोई माई बाप न सुनने वाला न देखने वाला अंधेर नगरी चौपट राजा की स्थिति में निगम चल रहा। सब अधिकारी पैसा कमाने में लगे है।
शहर में चल रहा सीवर लाइन काम प्लानिक करके किया जाए।अभी तक सीवर लाइन कितना खर्च हुआ उसका आडिड कराया जाए।
नर्मदा कुम्भ एव कॅरोना काल में किस मद में कितना खर्च किया गया एवं व्यवस्था के नाम पर कितना खर्च किया गया आडिड कराया जाए।
लेमा गार्डन में प्रधानमंत्री आवास योजना के निर्मत मकानों में पार्षदों द्वारा किये गए अवैध कब्जों को तत्काल मुक्त कर असली हितग्राहियों को प्रदान कराये जांये।
शहर में चल रहे कार्यो के लिए प्लानिग कमेटी बनाई जाए
24 घण्टे पहले सूचना लिखी जाये जिस रोड पर कार्य चालू होना है।
सीवर लाइन में किसी की मृत्यु होने पर 10 लाख रुपये की परिवार को राहत राशि दी जाए।
किसी व्यक्ति का नुकसान होने पर नुकसान की भरपाई की जाये।
अधिकारी की जबाबदारी तय की जाये दोषी अधिकारी पर मुकदमा दर्ज हो। पुलिस प्रशासन एवं आंदोलनकर्ताओं के बीच हो रही मुठभेड़ के दौरान पुलिसकर्मी के बायलेस मोबाइल टुट गए जिसमें पुलिस प्रशासन द्वारा आंदोलन गिरफ्तारी की गई।
आंदोलन के दौरान कार्यकर्ता उपस्थित रहे प्रवीण परसाई,देवी सिंह,अनवर अन्नु, सुरेश कोष्टा,मदन शर्मा, जगदीश विश्वकर्मा, प्रशांत चौकसे, हरीश श्रीवास्तव, जगदीश माली, विकास सोनकर,मनोज सैनी, विनोद ठाकुर, नीतेश शर्मा,सोनू धीवास्तव, जितेंद्र चन्द्र वर्ष,मनोज ठाकुर,सिन्हाजी आरज़ू सिंह,रफीक खान, अंकित श्रीवास्तव,अनवर खान,नज़ीर खान, आशीष सोनी,मयंक राज, अंकित गोश्वामी, चरनजीत, राहुल श्रीवास्तव,लेखी श्रीवास्तव, रियाज खान ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page