जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

संप्रेक्षण गृह में शतरंज प्रतियोगिता संपन्न

जबलपुर दर्पण। संप्रेक्षण गृह में शतरंज प्रशिक्षण उपरांत बालकों की पांच टीमों के बीच शतरंज प्रतियोगिता का फाइनल मैच कराया गया जिसमें बालकों के बीच तीन राउंड मैच कराए गए किशोर न्याय बोर्ड से निरुद्ध बालक रामू (परिवर्तित नाम) द्वारा प्रथम स्थान किशोर न्याय बोर्ड जबलपुर से निरुद्ध बालकों (मो.एवम कुमार) द्वारा द्वितीय एवम( सचिव, सरपंच) परिवर्तित नाम द्वारा तृतीय स्थान प्राप्त किया गया सभी प्रतियोगी बालकों को प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए कार्यक्रम के मुख्य अतिथि जबलपुर चेस एसोसिएशन के अध्यक्ष ब्रजभूषण दुबे द्वारा प्रथम पुरस्कार विजेता बालक को सील्ड एवम प्रशस्ति पत्र दिया गया, द्वितीय स्थान प्राप्त संयुक्त बालकों को सीडब्ल्यूसी अध्यक्ष यशवेन्द्र ठगेले द्वारा सील्ड एवम प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए इसी तरह तृतीय स्थान प्राप्त बालकों को सहायक संचालक एवम अधीक्षक कविता येडे द्वारा सील्ड एवम प्रशस्ति पत्र प्रदान किए गए, अन्य प्रतिभागी बालकों को जबलपुर चेस एसोसिएशन के सचिव ओ. पी. यादव एवं हमीद खान द्वारा प्रशस्ति पत्र वितरित किए गए उक्त कार्यक्रम में विशेष अतिथि जयेश सिंह राठौर रहे जिन्होंने बालकों का उत्साह वर्धन किया गणपति कुमार, आशाराम पटेल एवम गार्ड कमांडर राजकुमार यादव द्वारा विशेष सहयोग दिया गया कार्यक्रम के अंत में अधीक्षक द्वारा सभी विशेष आमंत्रित महानुभावों, सहयोगी स्टॉफ एवम प्रतिभागी बालकों को साधन्यवाद दिया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page