जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

मदन पाल सिंह को प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान

जबलपुर दर्पण। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा ने अपने सम्मान की श्रृंखला में गुंडाल विजय कुमार हैदराबाद तेलंगाना के प्रेरणादाई सलाह पर मदन पाल सिंह अर्कवंशी संपादक सूर्य सत्ता डाॅट काम को प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान प्रदान किया है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के संस्थापक कवि संगम त्रिपाठी ने जारी विज्ञप्ति में बताया कि प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान मदन पाल सिंह अर्कवंशी को उनके द्वारा श्रेष्ठ पत्रकारिता सेवा हेतु प्रदान किया जा रहा है। जिसका मुख्य उद्देश्य निष्पक्ष पत्रकारिता उत्कृष्ट कार्य व पत्रकारिता के माध्यम से साहित्य के प्रचार प्रसार को प्रोत्साहित करना है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा प्रेरणा पत्रकारिता सम्मान प्रेरणादायक पत्रकारिता हेतु प्रदान किया जाता है। मदन पाल सिंह अर्कवंशी सीतापुर संपादक सूर्य सत्ता डाॅट काम का पत्रकारिता जगत में अमूल्य योगदान है। मदन पाल सिंह अर्कवंशी जी हिंदी साहित्य के प्रचार प्रसार को प्राथमिकता देते हुए प्रकाशित करते हैं और हिंदी प्रचार प्रसार में उनका सहयोग प्रेरणादायक है। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के महासचिव प्रदीप मिश्र अजनबी दिल्ली व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ लाल सिंह किरार ने बताया कि हिंदी प्रचार प्रसार के क्षेत्र में काम कर रहे कवि साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद को प्रेरणा सम्मान प्रदान किया जा रहा है जिससे हिंदी को समृद्ध बनाने की दिशा में साहित्यकार समाजसेवी पत्रकार शिक्षाविद प्रेरणादायक कार्य करें। प्रेरणा हिंदी प्रचारिणी सभा के प्रेरणा स्त्रोत डाॅ धर्म प्रकाश वाजपेयी ने कहा कि हिंदी के प्रचार-प्रसार में जो भी सहयोग प्रदान कर रहे है वे सम्मान के पात्र है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page