जिला बनने तक आंदोलन की घोषणा

जबलपुर दर्पण मनीष श्रीवास न्यूज़। जिला सिहोरा का मुद्दा न तो कांग्रेसी है ना ही भाजपाई का ये चाहत है सम्पूर्ण सिहोरावासियों की मांग है। ये दोनों ही मुख्य दल इसे अनदेखा कर रहे है। तो हम दोनों पार्टियों को बता देंगे कि नगर के निवासी अब जनभावना को समझते हुए सिहोरा वासियों के सम्मान की बात है।लक्ष्य जिला सिहोरा की बात है। आंदोलन समिति ने घोषणा कि है अगले विधानसभा चुनाव के पूर्व 2023 तक अनवरत आंदोलन किया जाएगा। प्रारंभ में 10 अक्टूबर से प्रत्येक रविवार को बस स्टैंड सिहोरा में धरना प्रदर्शन किया जाएगा।वही संबोधन में स्थानीय जनप्रतिनिधियों को माना है जिला सिहोरा। इस आंदोलन समिति के आह्वान पर माता महाकाली मंदिर खितौला में हुई बैठक में लगभग सभी वक्ताओं के साथ सिहोरा जिला न बन पाने का कारण स्थानीय नेताओं की निष्क्रियता को माना है। सभी वक्ताओं में मानस तिवारी ने कहा कि सतत आंदोलन में युवा वर्ग पूरी संख्या बल के साथ होगा।व्यवसायी आशीष तिवारी ने लगातार टेंट लगाने और भूख हड़ताल करने की बात कही।वही विद्यार्थी अखिलेश रजक ने जनता को जिले के फायदे बता समर्थन जुटाने की वकालत की।सियोल जैन ने कहा कि हमे पुराने आंदोलन से सबक ले के आगे की रणनीति बनानी चाहिए। उन्होने गांधीवादी तरीके से आंदोलन प्रदर्शन की बात पर जोर दिया।इंजीनियर रजनीश तिवारी ने परिसीमन के विषय मे सबको जानकारी देते हुए सिहोरा जिला बनाने के संघर्ष को मझौली,बहोरीबंद तक ले जाने की बात कही।अंकुर जैन ने कहा कि यदि सिहोरा के स्थानीय नेता एकसाथ एकमंच पर आ जाए तो सिहोरा जिला बनने में देर न लगेगी।व्यापारी मुकेश जानवानी ने सम्पूर्ण व्यापारियों के सहयोग का भरोसा दिलाया।रवि प्रकाश दुबे,नरेंद्र खम्परिया,संजय तिवारी,सुनील तिवारी आदि ने समाज के प्रत्येक संवर्ग से सहयोग हेतु आगे आने का आह्वान किया। समिति ने घोषणा की कि प्रत्येक रविवार के बस स्टैंड सिहोरा में शाम 5 बजे से 7 बजे तक 2 घंटे का धरना दिया जाएगा।समिति ने संकल्प लिया कि धीरे धीरे आंदोलन को और विस्तृत किया जाएगा।सभी दलों को एक मंच पर लाएँगे:-* समिति के विकास दुबे,नरेंद्र त्रिपाठी ने कहा कि हमारा प्रयास होगा कि सिहोरा जिला आंदोलन हेतु सभी राजनैतिक दल एक मंच पर आकर एक कोर कमेटी बनाए और दलगत भावना त्याग सिहोरा जिला के लिए पहल करें।इस बैठक में – मोन्टी मोहली, अखिलेश रजक,ओम ठाकुर,आयुष ठाकुर,अतुल सोनी,शिवम सरावगी,अभिषेक पटेल,शुभम दुबे,मानसी तिवारी,प्रयास मिश्रा,अमित बक्शी,शशांक विश्वकर्मा, सचिन पांडे,निशांत विश्वकर्मा, नवनीत शुक्ला,अनिल जैन,दीवान भागवानी,राजेन्द्र दुबे,अनिल दुबे,अभिषेक तिवारी,महेंद्र गुप्ता,अनिल अग्रवाल,विजय तिवारी,यशराज सोनी,ब्रजेश ठाकुर,शुभम तिवारी,नारायण तिवारी,अमित गौतम, प्रदीप कोरी,प्रकाश दुबे,संजय तिवारी,हर्ष उपाध्याय, श्रीराम जायसवाल,राकेश पहारिया,राहुल तिवारी सहित सैकड़ों सिहोरावासी उपस्थित रहे।



