बच्चों के बीच पहुंचकर एसडीओपी ने की चित्रकारी

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। वैसे तो पुलिस जवान किसी अप्रिय घटना, अपराध, लूट-पाट सहित अन्य अवैध गतिविधियों में अंकुश लगाने मैं तत्परता दिखाती है, तो वहीं दूसरी ओर सामाजिक कार्य, जनसेवा, गरीब, असहाय व पिछड़ों की मदद करने का जज्बा भी पुलिस जवानों मैं आए दिन देखा जाता है। ऐसा ही एक वाक्या पिछले दिनों सामने आया जहां 2 अक्टूबर गांधी जयंती के दिन एक विशेष कार्यक्रम के आयोजन में एसडीओपी रवि प्रकाश कोल भी कार्यक्रम में पहुंचे थे। जहां पहले से मौजूद छोटे-छोटे स्कूली बच्चों को चित्रकारी करता देख एसडीओपी खुद को नहीं रोक पाए और काफी कम समय में ही ड्राइंग शीट पर खूबसूरत चित्रकारी करके बच्चों का मन मोह लिया। पुलिस जवान को चित्रकारी करते देख स्कूली बच्चे एसडीओपी को निहारते ही रह गए, देखते ही देखते एक खूबसूरत चित्रकारी पुलिस जवान ने ड्राइंग शीट पर कर दी। एक पुलिस अधिकारी के द्वारा स्कूली बच्चों से इतना गहरा लगाव देख लोगों ने एसडीओपी रवि प्रकाश कोल की तारीख की है।



