डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

विकास यात्रा में दी जा रही जानकारी, मार्च महीने से शुरू होगी फॉर्म भरने की प्रक्रिया

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। मध्य प्रदेश सरकार की विकास यात्रा गांव-गांव जाकर सरकार की उपलब्धियों सहित विकास के कार्यों को गिरवा रही है। इसी क्रम में लाड़ली बहना योजना के तहत 8 मार्च से फार्म भरने की प्रक्रिया शुरू हो जाएगी, जहां पात्र महिलाओं को प्रति महीने एक एक हजार रुपए सीधे उनके खातों में डाली जाएगी। विकास यात्रा जनपद पंचायत शहपुरा के दलका सरई, गुतलवाह, रावनकुण्ड, केन्जरा बिछिया, देवरी पहुंची, जहां कार्यक्रम की शुरुआत कन्या पूजन कर किया गया। सर्व प्रथम भारत माता और महात्मा गांधी के तैलीय चित्र पर दीप प्रज्वलन कर कार्यक्रम आरंभ किया गया। सभा की शुरुआत में जिला उपाध्यक्ष मनोहर सोनी, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, डॉ सीएस भवेदी ने संबोधित करते हुए कहा कि सरकार के द्वारा चलाई जा रही सभी योजनाओं की जानकारी विस्तार से गांव गांव जाकर ग्रामीणों को दी जा रही है। संबोधित करते हुए कहा कि प्रदेश के मुखिया शिवराज सिंह चौहान के द्वरा प्रारंभ की गई यह योजना 8 मार्च से फॉर्म भरने की प्रक्रिया प्रारंभ हो रही है। लाड़ली बहना योजना जैसे आयुष्मान योजना, लाड़ली लक्ष्मी योजना, जन धन योजना जैसी तमाम तरह की योजना का लाभ लेने की अपील की गई है। सभा को डॉ सी एस भवेदी, जनपद अध्यक्ष प्रियंका मार्को, उपाध्यक्ष जितेंद्र चंदेल सहित ने संबोधित करते हुए सरकार की योजनाओं को बताया। कार्यक्रम की अगली कड़ी में पेंशन, लाडली लक्ष्मी योजना, अनुग्रह राशि जैसे हितलाभ का वितरण किया गया और अच्छा कार्य करने वाले व्यक्तियों को सम्मानित किया गया। इस दौरान भाजपा के वरिष्ठ नेता बसंत गुप्ता, मंडल अध्यक्ष घनश्याम कछवाहा, सोनलाल परस्ते, मंडल महामंत्री अशोक चौकसे, अमित कछवाहा, जनपद अध्यक्ष प्रियंका आर्मो, देवकरण परस्ते, सोनम मरावी, रामकुमार परस्ते, चमन झारिया, राहुल रैकवार, सीईओ राजीव तिवारी, पंचायत इंस्पेक्टर राजकुमार मरावी, तहसीलदार अमृतलाल धुर्वे, कृषि विस्तार अधिकारी गुमान सिंह, कनिष्ठ आपूर्ति अधिकारी जयंत असराटी, पीएच ई इंजीनियर गगन कुम्हरे, जेई धर्मेन्द्र कुमार सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page