खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश
बहुमूल्य कोदो-कुटकी व महुआ से निर्मित उत्पादकों की ली जानकारी

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। आदिवासी बाहुल्य जिला डिंडोरी अपने देशी सहित विदेशी और बेशकीमती उत्पादकों के लिए जाने जाना लगा है। आज क्षेत्र में अनेक संगठन है, जो कोदो कुटकी व महुआ के उत्पाद से निर्मित वस्तुओं से लोगो के जीवन को सेहतमंद बना रहे है। भारतीय किसान संघ महाकौशल प्रान्त के संगठन मंत्री भरत पटेल ने डिंडोरी प्रवास के दौरान शुक्रवार को तेजस्वनी जाग्रति महिला संघ शहपुरा द्वारा संचालित अमृता न्यूट्री बेकरी गुरैया के विजिट का निरीक्षण करते हुए उत्पादों की जानकारी ली और किसान बहनों को प्रोत्साहित किया। विजिट के दौरान जिलाध्यक्ष बिहारी लाल साहू एवं तेजस्विनी समूह से विद्या सागर झारिया मौजूद रहे।



