सप्ताहिक अखंड राम कीर्तन में शामिल होने बड़ी बिछिया पहुंचे जिपं अध्यक्ष रूदेश परस्ते

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत डिंडोरी अंतर्गत ग्राम पंचायत बड़ी बिछिया में आयोजित सप्ताहिक अखंड राम कीर्तन में शामिल होने जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते आयोजन स्थल पहुंचकर धर्म लाभ लिया। बताया गया कि पिछले दिनों गुरुवार को रात्रि कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी बिछिया पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते के साथ प्रदेश प्रतिनिधि रमेश राजपाल, कांग्रेस कमेटी डिंडोरी अध्यक्ष विरेन्द्र बिहारी शुक्ला, जिला उपाध्यक्ष भीम अवधिया, जिला एनएसयूआइ अध्यक्ष वैभव कृष्ण परस्ते सहित अन्य लोग कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे थे। गौरतलब है कि सप्ताहिक अखंड राम कीर्तन के आयोजक को लेकर गांव में भक्ति में माहौल बना हुआ है, जहां हर दिन आयोजन समिति द्वारा भंडारा भी कराया जा रहा है। जानकारी में बताया गया कि भंडारे का प्रसाद पाने सैकड़ों की संख्या में लोग पहुंचकर भंडारे का प्रसाद ग्रहण कर रहे हैं, जहां दूरस्थ गांवों से राम कीर्तन मंडलीयां पहुंचकर धर्म लाभ लें रहें हैं। कार्यक्रम में शामिल होने बड़ी बिछिया पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश परस्ते ने भागवताचार्य ब्रह्मचारी आशुतोष महाराज से मुलाकात करते हुए आशीर्वाद प्राप्त किया।



