जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

शिवलिंग विग्रह के साथ निकली विशाल संकीर्तन शोभा यात्रा

जबलपुर दर्पण। महाशिवरात्रि की पुण्य प्रातः बेला में मानस मण्डल ,नेमा समाज, के नेतृत्व एवम श्री चैतन्य महाप्रभु संकीर्तन मंडल, सत्यानंद योग केंद्र, नार्मदीय रामायण रस मंडल, महाकौशल योग समिति, नर्मदा चेतना जन जागृति रामायण मंडल, गढ़ा रामलीला समिति के संयुक्त तत्वाधान में शिव संकीर्तन सुप्रभात भव्य शोभायात्रा सुमधुर धुन पर संकीर्तन करते हुए पूरे बाजे, गाजे,ढोल, मंजीरा, डमरू निनाद एवम प्रखर शंखनाद के साथ अहिंसा चौक से भोलेनाथ के दरबार कचनार सिटी तक निकाली गई। संयोजक देवेंद्र नेमा द्वारा बताया गया कि 18 वर्ष से सतत निकाली जा रही शोभायात्रा को इस वर्ष और भी भव्य रुप प्रदान किया गया, इस वर्ष बैलगाड़ी में नंदी महाराज के साथ भोलेनाथ की मनमोहक जीवंत झांकी भी निकाली गई,विराट थ्री डी शिवलिंग विग्रह भी शोभायात्रा में सम्मिलित हुए। इस अवसर पर अरुण तिवारी, डॉ राजेंद्र नेमा, पं.मनमोहन दुबे,प्रवीण नेमा, देवेंद्र नेमा, पद्माकर तलवारे,महेश नेमा, कैलाश नेमा, सचिन बिल्लौर, संजय नेमा, राजेश नेमा, पार्षद प्रतिभा भापकर,वंदना नेमा,सरिता नेमा, नीता ,उर्मिला नेमा,संध्या नेमा,संजय मिश्रा,सत्यप्रकाश नामदेव,आनद नेमा सहित बड़ी संख्या में श्रद्धालु सम्मिलित हुए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page