जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशवायलर न्युज

आखिर पुलिस क्यों नहीं कर रही चोरी का प्रकरण दर्ज।

गिरती आर्थिक स्थिति से पीड़ित व्यक्ति के पास आत्महत्या के अलावा और कोई चारा नहीं।



जबलपुर – घटना सदर स्थित कैंट थाने के अंतर्गत घटित हुई। जहां एक अच्छी खासी चलती दुकान को कुछ लोगों ने अपने बाहुबल के सहारे अपने कब्जे में लिया सारा सामान कब्जे में लिया और दुकान के संचालक को चलता कर दिया। अपनी पीड़ा लेकर दुकान संचालक आज तक सरकारी कार्यालयों के चक्कर लगा रहा है परंतु ना तो उसे उसकी दुकान पर कब्जा मिल पा रहा है और ना ही उसकी दुकान में रखा हुआ सामान उसे मिल पा रहा है।
सदर स्थित सेंट अलोयसियस कॉलेज के ठीक सामने केक एंड कुकीज के नाम से विगत कई वर्षों से दुकान का संचालन अजीत थारवानी करते आ रहे थे लेकिन उनकी दुकान के पीछे रहने वाले मनीराज पिल्ले और उनके साथियों ने एक दिन उनसे उनकी दुकान के कागजात भरा बैग छीन लिया जिसकी सूचना उन्होंने कैंट थाने में 8 मई 2020 को दी और उसके कुछ दिन बाद उनकी दुकान के ताले तोड़कर उस पर अपना ताला लगा दिया गया। दुकान का सामान भी दुकान में ही था। इस बात की भी सूचना 6 और 9 जून 2020 को केंट थाने में पुनः दी गई। लेकिन दुकान का सारा सामान भी गायब कर दिया गया। इसके बाद इस पूरे घटनाक्रम की शिकायत 24 जून 2020 को कलेक्टर महोदय और एडिशनल एसपी सदर से भी की गई। इस पूरे घटनाक्रम के रिकॉर्डिंग सीसीटीवी कैमरा में कैद है।फरियादी द्वारा समय-समय पर अपनी दुकान के कब्जे और सामान की चोरी की पुलिस के सामने नामजद शिकायत की गई। लेकिन पुलिस ने कभी भी फरियादी की शिकायत पर उचित संज्ञान नहीं लिया बल्कि मामले को संपत्ति विवाद का रंग देकर टालने का प्रयास पुलिस प्रशासन द्वारा किया गया। इस प्रकरण से आहत होकर और बिगड़ती आर्थिक स्थिति से पैदा हुए मानसिक तनाव के कारण फरियादी का कहना है कि उसके पास आत्महत्या करने के अलावा और कोई रास्ता नहीं बचता।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page