अनूपपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तीसरी लाईन के सतही निर्माण हेतु एक माह तक चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज मार्ग को बंद करने अनुमति आदेश जारी

अनूपपुर / तीसरी लाईन के सतही निर्माण हेतु एक माह तक चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज मार्ग को बंद करने अनुमति आदेश जारी अनूपपुर 14 दिसम्बर 2021/ कार्यालय उप मुख्य अभियंता (निर्माण-I) द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे शहडोल ने अनूपपुर से अमलाई के मध्य तीसरी लाईन के सतही निर्माण हेतु अनूपपुर-चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज नम्बर-93-870/17-21 से आवागमन एक माह तक के लिए बंद करने एवं फाटक क्रासिंग नम्बर BK: 61868/17-19 अनूपपुर से आवागमन संचालित करने की अनुमति चाहे जाने पर अतिरिक्त कलेक्टर एवं जिला दण्डाधिकारी श्री सरोधन सिंह ने वर्णित तथ्यों को दृष्टिगत रखते हुए अनूपपुर से अमलाई के मध्य तीसरी लाईन के सतही निर्माण तक के लिए अनूपपुर-चंदास नदी स्थित अण्डर ब्रिज से आवागमन एक माह के लिए बंद करने एवं फाटक क्रासिंग अनूपपुर से आवागमन संचालित करने की अनुमति आदेश प्रदाय किया गया है। कार्यपालन यंत्री लोक निर्माण विभाग अनूपपुर एवं मुख्य नगरपालिका अधिकारी अनूपपुर एवं प्रभारी अधिकारी यातायात को वाहनों के आवागमन के लिए स्पष्ट मार्ग चिन्ह बोर्ड लगाए जाने हेतु निर्देशित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page