अवैध शराब की बिक्रय करने वाला आरोपी गिरफ्तार

पुलिस को मिली बड़ी सफलता
नागौद। अवैध शराब 55 लीटर कीमती ₹11000 एवं मोटरसाइकिल कीमती ₹50000 कुल ₹61000 का मशरूका बरामद पुलिस अधीक्षक सतना रियाज इकबाल के मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गौतम सोलंकी तथा SDOP नागौद रविंशकर पाण्डेय के निर्देशन एवं दिनाँक 17/09/20 को थाना प्रभारी नागौद के नेतृत्व में निम्नानुसार कार्यवाही की गई मुखबीर द्वारा सूचना मिली की पथरौंधा तरफ से नागौद का दिलीप बेलदार अपनी काले रंग की मो.सा. से अवैध हॉथ भट्ठी बनी महुआ शराब बिक्री के प्रयोजन से लेकर आ रहा है कि सूचना पर हमराह स्टाफ के रवाना होकर मुक्तिधाम तरफ से पथरौंधा जाते समय नागौद उचेहरा मोंड पर एक मो.सा. चालक रास्ता बदलकर भागने का प्रयास करने लगा जिसे हमराह स्टाफ की मदद घेरा बंदी कर पकडा गया ।उक्त व्यक्ति का नाम पता पूछा गया जो अपना नाम दिलीप बेलदार पिता सिताराम बेलदार उम्र 21 वर्ष निवासी पीली घाट नागौद का होना बताया ।जो अपने काले रंग की मो.सा. क्रमांक MP 19 MV 0275 में एक निले रंग के गैलन को ट्यूब की मदद से गाडी में बाधे हुये था । उक्त गैलन को चेक किया तो उसमें हाथ भट्ठी की बनी देशी महुआ शराब करीबन 55 लीटर का होना पाया गया। जिसे शराब रखने के संबंध में वैध कागजात पूछने पर कोई कागजात का होना नही बताया जो कि अवैध शराब बेचने हेतु लेकर जाना बताने से आरोपी का यह कृत्य धारा 34 (2) आबकारी एक्ट के होने से मुताबिक आबकारी एक्ट कायम किया जाकर न्यायायल पेश किया गया।
जब्त सामग्री:–
जप्ती पत्रक के कब्जे पुलिस लिया जाकर थाना नागौद में अपराध क्रमांक 510/20 धारा 34(2) हाथ भट्ठी महुआ की कुल 55 लीटर व एक अदद मोटर माइकल क्रमांक MP 19 MV 02751।
सराहनीय भूमिका
थाना प्रभारी नागौद निरीक्षक आर पी सिंह उपनिरीक्षक देवेन्द्र झारिया , आर.838 अहफाज अख्तर, आर.292 चन्द्र प्रकाश कुशवाहा ,आर.1006 वीर बहादुर सिंह , आर. 1005 अनिल यादव , आर.चालक 701 धूव कुमार पाल ।



