मध्य प्रदेशसतना दर्पण

सचिव को हटाए जाने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

सतना। रामपुर बाघेलान जनपद पंचायत क्षेत्र में स्थित ग्राम पंचायत देवरा क्र. 2 मे पदस्थ सचिव के द्वारा की जा रही मनमानी और भ्रष्टाचार के संबंध में अविलम्ब कार्यवाही करने हेतु सरपंच संघ रामपुर बाघेलान के द्वारा जिला कलेक्टर के नाम सौपा गया ज्ञापन साथ ही यदि एक सप्ताह अंदर जिला प्रशासन के द्वारा पंचायत सचिव पर कार्यवाही नही की गई तो सरपंच संघ रामपुर बाघेलान के द्वारा शासन प्रशासन के खिलाफ़ मोर्चा खोलते हुए धरना प्रदर्शन करने की चेतावनी दी गई है जिसकी समस्त जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी इसके पहले रामपुर बाघेलान सरपंच संघ के द्वारा रीवा कमिश्नर,जिला पंचायत सीईओ सतना को सचिव पर कार्यवाही करने के संबंध में ज्ञापन सौंपा गया था लेकिन अभी तक पंचायत सचिव पर जिला प्रशासन मेहरबान दिखाई दे रहा है अभी तक किसी भी प्रकार की कार्यवाही पंचायत सचिव पर नही की गई है ऐसा लगता है की एक पंचायत सचिव पुरे जिला प्रशासन पर भारी पड़ता दिखाई दे रहा है अभी तक किसी भी अधिकारी के द्वारा पंचायत सचिव पर कार्यवाही करने की जहमत नहीं उठाई गई है मजबूरन रामपुर बाघेलान सरपंच संघ के द्वारा व्यापक स्तर पर आंदोलन करने की तैयारी प्रारंभ कर दी गई है जिला प्रशासन को ज्ञापन देने के दौरान ज्ञानेद्र सिह पप्पू,अध्यक्ष सरपंच संघ रामपुर बाघेलान,संरक्षक हनुमान तिवारी,कुसुम सन्तोश कुसवाहा,महुरछ,कुलदीप सिह झंड,जगदीश वर्मा कूंद,विष्णु मिश्रा गोलहटा, राज कुमार मिश्र, गाडा,रामबाइ हिनौती, कल्पना तिवारी सज्जनपुर, सीमा साकेत पड़खुरी, रामचन्द्र दहिया पूर्व जनपद सदस्य, रमा कान्त मिश्र जनपद सदस्य ,नन्दू कुशवाहा बिहरा, शिव पान्डेय, ऋषि राज मिश्रा,सन्दीप तिवारी बकिया मुनेन्द पान्डेय महिदल प्रमुख रूप से उपस्थिति रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page