जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

युवाओं को शिक्षा के साथ मिले रोजगार

जबलपुर दर्पण। 24 जून 2 2023 को संभाग स्तरीय सेमिनार 2022-2023 राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं युवा नीति का कार्यक्रम हमारे जबलपुर जिले के मानस भवन में पूर्ण हुआ जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में मध्य प्रदेश उच्च शिक्षा विभाग के शिक्षा मंत्री डॉ. मोहन यादव जीने अपने इस सेमिनार में उपस्थित समस्त छात्र छात्राओं से सुझाव की आशा की जिसमें वरिष्ठ विद्यार्थियों ने राष्ट्रीय शिक्षा नीति में अपने सुझाव रखे जिसमें महाकौशल महाविद्यालय से राष्ट्रीय सेवा योजना के दल नायक एवं बी. ए. तृतीय वर्ष के छात्र निक्की विश्वकर्मा ने उच्च शिक्षा विभाग मंत्री महोदय जी को सुझाव देते हुए कहा कि मंत्री राष्ट्रीय शिक्षा नीति में युवाओं को शिक्षा के साथ-साथ युवाओं को रोजगार के लिए प्रोत्साहित भी करना चाहिए और रोजगार से संबंधित कुछ ऐसे छोटे-छोटे कार्यक्रम का आयोजन रखना चाहिए महाविद्यालय विश्वविद्यालय और विद्यालयों में ताकि युवा वर्ग शिक्षित के साथ-साथ रोजगार की ओर भी वृद्धि करें और बेरोजगारी का नाम खत्म हो l
इस सेमिनार और कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए रानी दुर्गावती विश्वविद्यालय के तेजस्वी कुलपति महोदय डॉ. कपिल देव मिश्र एवं इस कार्यक्रम में उपस्थित शासकीय महाकौशल कला एवं वाणिज्य स्वशासी महाविद्यालय के ओजस्वी प्राचार्य डॉ. ए. सी. तिवारी एवं शासकीय महाकौशल महाविद्यालय के राष्ट्रीय सेवा योजना के छात्र इकाई के अधिकारी डॉ.शिवचंद वल्के एवं समस्त महाविद्यालयों से आए हुए शिक्षक गण एवं उनके छात्र-छात्राएं उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page