अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

11 दिवसीय धार्मिक आयोजन में रोजाना बड़ी संख्या में पहुंच रहे श्रद्धालु

जबलपुर दर्पण । शिव महापुराण की कथा मोक्षदायिनी है। कथा को श्रवण करने मात्र से प्राणी पाप बंधन से मुक्त होकर मोक्ष को प्राप्त कर लेते हैं। शिव महापुराण कथा का श्रवण कर पुण्य लाभ अर्जित करने के उद्देश्य से श्री सिद्ध सोमेश्वर धाम ग्वारीघाट में 11 दिवसीय श्री पंच कुंडात्मक रूद्र महायज्ञ और संगीतमय शिव महापुराण कथा एवं शिव पंचाक्षर मंत्र जाप का आयोजन का आयोजन जारी है। महंत केवल पुरी जी महाराज के सानिध्य में 22 फरवरी से प्रारंभ हुए इसे धार्मिक आयोजन का समापन 4 मार्च को होगा। प्रतिदिन सुबह से दोपहर तक आयोजन स्थल पर यज्ञ आदि का आयोजन किया जाता है। साथ ही शिव भक्तों के द्वारा रुद्री निर्माण कर पार्थिव शिवलिंग का पूजन अर्चन एवं अभिषेक किया जाता है। वही दोपहर से लेकर शाम तक कथा व्यास मनीष उपाध्याय जी के द्वारा भगवान शिव की महिमा का बखान किया जाता है। 26.02.2023 को सती जी का चरित्र एवं भगवती पार्वती के प्राकट्य वर्णन एवं शिब पार्वती विवाह का प्रसंग कथा व्यास के द्वारा कहा गया इस अवसर पर स्वामी गिरिशानंद जी, सुखानंद राघव देवाचार्य जी और मुक्तानंद जी विधायक केंट अशोक रोहानी. नगर निगम अध्यक्ष रिंकू बिज रेल्वे बोर्ड के मेंबर अभिलाष पाण्डेय भी धार्मिकआयोजन में शामिल हुए और सभी का पलपल इंडिया न्यूज़ के प्रमुख कमलेश गुप्ता के द्वारा सभी का स्वागत किया गया। शिव महापुराण की कथा में रोजाना बड़ी संख्या में श्रद्धालु पहुंचकर कथा श्रवण कर धर्म लाभ अर्जित कर रहे हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page