अध्यात्म/धर्म दर्पणडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण के आयोजन से गांव में बना भक्तिमय माहौल

कथा सुनने हर दिन बड़ी संख्या में आसपास गांवों से पहुंच रहे श्रद्धालु

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत बुड़रूखी में संगीतमय श्रीमद् भागवत महापुराण के आयोजन से गांव में भक्तिमय माहौल बना हुआ है। बताया गया कि गया प्रसाद राठौर के निज निवास मैं कथा का आयोजन कराया जा रहा है, जहां हर दिन भंडारा भी कराया जा रहा है। भंडारे का प्रसाद पाने के लिए हर दिन सैकड़ों की संख्या में स्थानीय लोग भंडारा में शामिल हो रहे हैं। कथा सुनने के लिए हर दिन आसपास के गांवों से सैकड़ों लोग कार्यक्रम में पहुंचकर धर्म ले रहे हैं। जानकारी अनुसार 24 फरवरी से शुरू हुआ श्रीमद् भागवत महापुराण कथा का समापन 04 मार्च को किया जाएगा। कथा वाचन के दौरान भगवान के सुंदर लीलाओं का वर्णन करते हुए भागवत पुराण के विभिन्न प्रसंगों की व्याख्या की जा रही है, जिसे सुनकर भक्त भावविभोर हो रहे हैं। आयोजन को लेकर स्थानीय लोगों में काफी उत्साह नजर आ रहा है, गांव में इन दिनों भक्तिमय माहौल बना हुआ है।



			
		

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page