अध्यात्म/धर्म दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

ग्वारीघाट स्थित सोमेश्वर धाम में चल रहे 11 दिवसीय श्रीपंचकुंडात्मक रुद्र महायज्ञ और संगीत में शिव महापुराण कथा एवं शिव पंचाक्षर मंत्र जाप में शामिल होने आए सभी यजमान

जबलपुर दर्पण । ग्वारीघाट स्थित सोमेश्वर धाम में चल रहे 11 दिवसीय श्रीपंचकुंडात्मक रुद्र महायज्ञ और संगीत में शिव महापुराण कथा एवं शिव पंचाक्षर मंत्र जाप में शामिल होने आए सभी यजमान, कथावाचक और साधु संतों द्वारा मां नर्मदा की महाआरती की गई और उनका आशीर्वाद प्राप्त किया गया। इस शुभ अवसर पर दिल्ली हरियाणा मंडल अध्यक्ष रामा पुरी जी महाराज, सोमेश्वर धाम के महंत केवल पुरी जी महाराज, यज्ञ गिरी जी महाराज, राजस्थान से पधारे राजेश पुरी जी, मुक्तानंद जी, भगवतानंद जी, शिव पुराण कथा वाचक मनीष उपाध्याय सहित कोलकाता से पधारे गोपाल जी और श्री सिद्ध सोमेश्वर धाम विशेष रूप से उपस्थित रहा। वहीं महाआरती के वक्त मां नर्मदा के पवित्र घाट पर लोगों काफी भीड़ भी दिखाई दी। जिन्होंने महाआरती कार्यक्रम में शामिल होकर मां नर्मदा का आशीर्वाद प्राप्त किया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page