जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
नेशनल एस सी कमिशन के मेंबर जबलपुर पहुंचे

जबलपुर दर्पण । राष्ट्रीय अनुसूचित जाति आयोग के सदस्य माननीय सुभाष रामनाथ पारधी जी का जबलपुर आगमन के दौरान लालमाटी कछियाना में वरिष्ठ समाजसेवियों ने शिरकत की। इस दौरान राज्यमंत्री माननीय पारधी जी ने स्वर्गीय पूर्व विधायक मंगल पराग जी की पुण्य स्मृति में पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी, कार्यक्रम के दौरान विभिन्न सामाजिक संगठनों ने कछियाना मोहल्ला लाल माटी कार्यक्रम स्थल पर पहुंचकर समस्याओं के निराकरण हेतु ज्ञापन भी सौंपा।
कार्यक्रम महादलित परिसंघ* जबलपुर के नेतृत्व मेंआयोजित किया गया*
भारतीय जनता पार्टी अनुसूचित जाति मोर्चा के शशिकांत राना प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं महादलित परिसंघ महाकौशल प्रांत प्रमुख रहें।



