जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पणस्वास्थ्य/सेहत दर्पण
विषम परिस्थिति में जल की बूंद भी कीमती है।

पनागर क्षेत्र में पानी के टैंकरों से पहुंचाएंंगे राहत।
जबलपुर। जल ही जीवन है, गर्मी का प्रकोप शुरू हो गया है और शहर में जल संकट भी एक बड़ी समस्या बन जाता है इस समस्या से निपटने के लिए जनप्रतिनिधियों ने अपनी कोशिश है जनता के साथ मिलकर शुरू कर दी हैं। विवेककृष्ण तंखा ने, पनागर में पानी के टैंकर दिए।
पनागर विधानसभा की ग्राम पंचायत सरसवां और ग्राम पंचायत नगना में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष मनीष पटेल जी की अनुसंशा पर एक-एक पानी के टैंकर राज्यसभा सांसद विवेककृष्ण तंखा जी के द्वारा प्रदान किये गए।
ग्रामीणों की पानी समस्या को दूर करने के लिए मनीष पटेल जी ने समस्त ग्रामवासियों एवं पनागर विधानसभा की ओर से विवेककृष्ण तंखा जी को धन्यवाद दिया है।



