जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेशराजनीति दर्पण

बाबा साहब के विचारों पर आगे बढ़ रही भाजपा :- अरविंद भदौरिया

डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भाजपा की पुष्पांजलि

जबलपुर। संविधान निर्माता डॉ बाबा साहब भीमराव अंबेडकर की जयंती पर नगर नगर ने श्रद्धांजलि।
भारत रत्न डॉ भीमराव अंबेडकर की जयंती पर भारतीय जनता पार्टी एवँ अनुसूचित जाति मोर्चा के कार्यकर्ताओं ने सहकारिता मंत्री श्री अरविंद भदौरिया के साथ तहसीली चौक स्थित बाबा साहब की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर पुष्पाजंलि अर्पित की।

केबिनेट मंत्री अरविंद भदौरिया ने इस अवसर पर कहा बाबा साहब के विचारों को आगे बढ़ाने का कार्य सिर्फ और सिर्फ भारतीय जनता पार्टी कर रही है क्योंकि जिस तरह बाबा साहब अंतिम छोर के पीड़ित, शोषित, गरीब का उत्थान चाहते थे उसी के अनुरूप भाजपा की सरकार केंद्र और राज्य में कार्य कर रही है और अंतिम पंक्ति के अंतिम व्यक्ति तक शासन की योजनाओं का लाभ मिल सके इसके लिए हम सभी प्रयास कर रहे है।

मंत्री श्री भदौरिया ने कहा कि आज़ादी के बाद वर्षों तक कांग्रेस की सरकार रही है किंतु बाबा साहब के विचारों पर ध्यान भी नही दिया गया और केंद्र में हमारी सरकार बनने के बाद बाबा साहब के पंच तीर्थ को विकसित किया गया।

इस अवसर पर प्रदेश उपाध्यक्ष सुमित्रा वाल्मीकि, प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, नगर अध्यक्ष जीएस ठाकुर, विधायक अशोक रोहाणी, पूर्व मंत्री शरद जैन, अनुसूचित मोर्चा प्रदेश मंत्री संतोष झारिया, नगर अध्यक्ष प्रमोद चोहटेल, योगेश लोखंडे, कौशल सूरी, महेंद्र पासी, शिवा चोधरी, संजय डोमल, रविकांत वाल्मीकि, वीरेन्द्र सोनकर, राजेश मारवेकर, संजय बिरहा, अनूप पैग़ावर, मनीष महावत, सोनू सुमितदत्त, विजय प्रजापति, अरुण बंसकार, मुकेश बर्मन, आशीष अहिरवार, रोहित अहिरवार आदि उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page