जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
3 माह से वेतन मान न मिलने से नगर निगम अतिक्रमण विभाग के कर्मचारियों ने की हड़ताल

जबलपुर दर्पण। विगत 10=12 वर्षों से अतिक्रमण और फायर ब्रिगेट विभाग में आउटसोर्स नगर निगम जबलपुर में सेवा दे रहे हैं। लगभग 150 ठेका श्रमिक कर्मचारियों को पिछले 3 माह से वेतन नहीं दिया जा रहा है, इससे हम लोगों की आर्थिक स्थिति बहुत खराब है, हम लोगों को कर्ज लेकर घर चलाना पड़ रहा है, अब लोगों ने कर्ज देना भी बंद कर दिया है। ठेकेदार का कहना है कि नगर निगम से वर्क ऑर्डर जारी नहीं होने के कारण पेमेंट रोक दिया गया है। अतः: जल्द से जल्द से वेतन कराने की मांग की है।



