अपराध दर्पणजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

अज्ञात वाहन की टक्कर से टू व्हीलर सवार व्यक्ति की मौके पर मौत

अज्ञात वाहन की तलाश में जुटी पुलिस

जबलपुर दर्पण/सिंग्रामपुर ! दमोह जबलपुर स्टेट हाईवे पर मंगलवार की दरमियानी रात को अज्ञात वाहन ने टू व्हीलर सवार व्यक्ति को टक्कर मार दी जिसकी मौके पर ही मौत हो गई जानकारी लगते ही पुलिस घटना स्थल पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी है।

मामला जबेरा थाना के सिंग्रामपुर चौकी के फलको मंदिर के पास का बताया जा रहा है। जबलपुर से कमलेश राय पिता स्वर्गीय देवचरण राय उम्र 40 वर्ष अपने ग्राम पिपरिया सिंगोरगढ जा रहे थे जैसे ही सिंग्रामपुर गुबरा के बीच फलकों नाला के अंधी मोड़ के पास पहुंचे तभी अचानक सामने से आ रहे अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी जिससे घटनास्थल पर ही कमलेश राय की मौत हो गई।

जानकारी लगते ही सिंग्रामपुर चौकी प्रभारी आर एस रिछारिया हमराह स्टाफ के साथ घटना स्थल पर पहुंचे मृतक के परिजन भी घटनास्थल पर पहुंच गए है मृतक की शिनाख्त के बाद पंचनामा कार्यवाही करके शव को पोस्टमार्टम के लिए जबेरा शासकीय हॉस्पिटल पहुंचाया गया है मर्ग कायम कर अज्ञात वाहन की तलाश की जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page