जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

नेशनल राइफल एसोसिएशन ऑफ़ इंडिया (NRAI ) के द्वारा करणी सिंह शूटिंग रेंज , नई  दिल्ली में आयोजित की गयी

जबलपुर दर्पण । 011 इंडिया ओपन कम्पटीशन (राइफल/पिस्टल)  2023 में जबलपुर के राइफल शूटर नव्या गुप्ता ने  उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 10 मीटर एयर राइफल सब यूथ वीमेन केटेगरी में 605.6 का स्कोर अर्जित कर कांस्य पदक जीता। नव्या दिल्ली पब्लिक स्कूल (मंडला रोड) में कक्षा 8 वीं  की छात्रा हैं।  नव्या ने 2 वर्ष पूर्व अपनी शूटिंग स्पोर्ट्स की ट्रेनिंग शुरू की थी, उनके पिता श्री भूपेंद्र गुप्ता ने नव्या को प्रेरित करने के लिए उसके साथ स्वयं भी शूटिंग स्पोर्ट की ट्रेनिंग ली तथा आज वे एक राज्य स्तरीय पिस्टल शूटर हैं। विदित हो की नव्या  गन फॉर ग्लोरी शूटिंग अकादमी जबलपुर में अंतराष्ट्रीय कोच श्री निशांत नथवानी एवं सहायक कोच श्री शक्ति चक्रवर्ती से प्रशिक्षण प्राप्त कर रहीं हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page