धर्म आध्यात्म से जुड़कर सरल बनता है जीवन: आचार्य अनूप देव शास्त्री

सुप्तेश्वर गणेश मंदिर मेंश्रीमद्भागवत कथा पुराण में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव आज
जबलपुर दर्पण । धर्म और अध्यात्म से जुड़कर जीवन में आनंद प्राप्त करना सरल होता है। जीवन के हर असंभव कार्य को संभव बनाने के लिए धर्म संस्कृति के अनुरूप आचरण करना चाहिए। गौ, गंगा, गायत्री साधना से कार्य सिद्धि निश्चित होती है उक्त उद्गार श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण में तृतीय दिवस की कथा में व्यास पीठ से आचार्य अनूप देव शास्त्री जी ने कहे।कथा में महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने आशीर्वचन में सभी से गौ माता के संरक्षण संवर्धन के लिए प्रतिदिन गौ ग्रास निकालने का आग्रह किया ।
श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर जबलपुर मे 12-18 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास श्री अनूपदेव जी महाराज जी महाराज के मुखारविंद से श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त करने एवं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन सफल बनाने का आग्रह अनिल शास्त्री, अशोक शर्मा, ज्योति उमेश शुक्ला, राकेश शुक्ला, पीयूष चतुर्वेदी, दिनेश मिश्र, राकेश पटेल, प्रदीप जानी, अशोक शर्मा, विजय चौधरी, अनिल सिंह सहित प्रभु वंदन फाऊंडेशन,सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर परिवार ने की है।



