जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भक्त की करूण पुकार सुन हर क्षण अवतरित होते हैं नारायण: आचार्य अनूप देव शास्त्री

जबलपुर दर्पण । निरंतर हरि नाम स्मरण से ह्रदय में प्रभु का वास होता है। करूण ह्रदय से नारायण को जब भक्त पुकारते हैं तो नारायण का अवतरण होता है। भक्त की हर संकटों से रक्षा करने हर पल हर क्षण नारायण अवतरित होते हैं, हर भक्त को हरि नाम स्मरण करना चाहिए। उक्त उद्गार श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर में श्रीमद्भागवत कथा पुराण में चतुर्थ दिवस की कथा में श्रीकृष्ण जन्मोत्सव पर व्यास पीठ से आचार्य अनूप देव शास्त्री जी ने कहे।
कथा में दंडी स्वामी श्री कलिकानंद प्यारेनंद जी महाराज ने आशीर्वचन में कहा कि देव आराधना के साथ ही दरिद्र नारायण की सेवा करना चाहिए। अपनी क्षमतानुसार सभी मदद करना ही पुण्य कार्य है ।
श्री सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर जबलपुर मे 12-18 मार्च तक प्रतिदिन दोपहर 2 बजे से 6 तक आयोजित श्रीमद् भागवत कथा में कथा व्यास श्री अनूपदेव जी महाराज जी महाराज के मुखारविंद से श्रवण करने का परम सौभाग्य प्राप्त करने एवं भगवान श्री कृष्ण का आशीर्वाद प्राप्त कर जीवन सफल बनाने का आग्रह अनिल शास्त्री, अशोक शर्मा, ज्योति उमेश शुक्ला, लख न मिश्रा, रुक्मणि जोशी, वैशाली कर्णिक, रमा श्रीवास्तव,
राकेश शुक्ला, पीयूष चतुर्वेदी, दिनेश मिश्र, राकेश पटेल, प्रदीप जानी, विजय चौधरी, अनिल सिंह, मंजू पटेल, सीमा सिंह, पुष्कल चौधरी, अलका जानी सहित प्रभु वंदन फाऊंडेशन,सुप्तेश्वर गणेश मंदिर रतन नगर परिवार ने की है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page