जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपनों पे पानी फेरते नजर आ रहे हैं डोला सीएमओ

डोला सीएमओ की हठधर्मिता के कारण रुके विकास कार्य

जबलपुर दर्पण । नगर परिषद डोला में विगत 3 माह से सीएमओ प्रदीप झरिया को डोला परिषद का पदभार सौंपा गया जिससे डोला वासियों को काफी उम्मीदें थी मगर इसके ठीक विपरीत पदस्थापना के तुरंत बाद से नगर परिषद कार्यालय में अनुपस्थित रहना इनकी आदत बन गई है जिसकी वजह से नगर का विकाश पूरी तरह से रुका हुआ है साथ ही नगर परिषद में शासन के योजनाओं के बारे में लगातार जनता को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है नगर के गरीब वर्ग असहाय और बेसहारा लाचार स्थिति में अपना दुख दर्द किसको बताएं कोई भी अधिकारी कर्मचारी इनकी यहां सुनने वाला नहीं है। लगातार मुख्य नगरपालिका अधिकारी डोला के आचरण और व्यवहार से कहीं ना कहीं पार्षदों में भी असंतोष व्याप्त है या यूं कहा जाए कि दबी जुबान में नाम ना बताने की शर्त पर कई पार्षद ने भी यह कह दिया है कि सीएमओ के तानाशाही पूर्ण रवैया की वजह से विकास कार्य अवरुद्ध है उदाहरण अगर देखना हो तो 3 महीने में सिर्फ 5 से 10 दिन नगर परिषद डोला में उपस्थित महज कुछ घंटों के लिए ही हुए है। नगर में ऐसी जन चर्चा है कि बिजली पानी और आवास के मुद्दों को लेकर सीएमओ से बात करने पहुंचे कई वार्ड वासी तो सीएमओ कभी अपने चेंबर में मिलते ही नहीं है और फोन भी रिसीव नहीं होता है। गरीबी रेखा के अंतर्गत आने वाले कई ग्रामीण अपने राशन कार्ड का फॉर्म कई बार भर चुके थे वह उनके फॉर्म निरस्त हो जाने से परेशान होकर इस संबंध में जानकारी लेने के लिए मुख्य नगरपालिका अधिकारी से मिलकर बात करना चाहा किंतु सीएमओ का ऑफिस से नदारद रहना कारण बना। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री के सपनों को सीधे-सीधे अधिकारी पलीता लगाते हुए नजर आ रहे हैं ऐसी स्थिति में जनता बेचारी अपनी लाचारी किसको सुनाएं।

अध्यक्ष उपाध्यक्ष सहित पार्षद गण ने कलेक्टर से की सीएमओ की शिकायत

आज दिनांक 14 मार्च 2023 को नगर परिषद डोला अध्यक्ष श्रीमती रीनू सुरेश कोल उपाध्यक्ष रविशंकर तिवारी के साथ समस्त पार्षद गण जिला मुख्यालय उपस्थित होकर कलेक्टर के समक्ष शिकायत प्रस्तुत किया कि डोला प्रभारी सीएमओ प्रदीप झारिया द्वारा लगातार कार्यालय में अनुपस्थित रहने से शासन की योजनाओं का लाभ क्षेत्र के पात्र हितग्राहियों को नहीं मिल पा रहा है और ना ही आज दिनाक तक एक भी बैठक रखी गई। शासन द्वारा कई योजनाएं चालू की गई है लेकिन सीएमओ की अनुपस्थिति के बिना पूरे कार्य ठप्प पड़े हैं साथ ही गर्मी के समय भी आ चुका है क्षेत्र में पानी की बहुत समस्याएं भी हैं जबकि पूर्व में नगर परिषद डोला में पानी की समस्या को लेकर जनप्रतिनिधि द्वारा अनिश्चितकालीन हड़ताल भी की जा चुकी है यह स्थिति दोबारा निर्मित ना हो इसके लिए कई बार सीएमओ से चर्चा की गई कि समय रहते पानी की समुचित व्यवस्था की जाए लेकिन सीएमओ द्वारा क्षेत्र की समस्याओं पर गंभीरता नहीं देखी जा रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page