जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजनाकी इकाई क्रमांक चार
ने डेढ़ सौ दिन सतत् विद्युत उत्पादन का बनाया रिकार्ड

जबलपुर दर्पण। मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी लिमिटेड के श्री सिंगाजी ताप विद्युत परियोजनाकी 660 मेगावाट क्षमता की इकाई क्रमांक 4 ने वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में150दिनों तक लगातार विद्युत उत्पादन करने का रिकार्ड बनाया। यह इकाई18 अक्टूबर 2022 से सतत् संचालित हो रही है। इस अवध‍ि में इस इकाई ने 1674 मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन 70.5प्रतिशत प्लांट लोड फेक्टर (पीएलएफ) पर किया। इस दौरान इकाई का प्लांट अवेलेबिल‍िटी फेक्टर (पीएएफ) 72.91 प्रतिशत रहा। वर्तमान वित्तीय वर्ष 2022-23 में 16 मार्च 2023 तक यह इकाई 3332मिलियन यूनिट विद्युत उत्पादन कर चुकी है, जो कि इसके स्थापना काल से अभी तक का सर्वाध‍िक बिजली उत्पादन है। इस इकाई से वाण‍िज्यि क विद्युत उत्पादन 28 मार्च 2019 को प्रारंभ हुआ था।

ऊर्जा मंत्री ने दी बधाई-मध्यप्रदेश के ऊर्जा मंत्री श्री प्रद्युम्न सिंह तोमर, प्रमुख सचिव ऊर्जा श्री संजय दुबे एवं मध्यप्रदेश पावर जनरेटिंग कंपनी के प्रबंध संचालक श्री मनजीत सिंह ने श्री सिंगाजी ताप विद्युत गृह कीइकाई क्रमांक चार द्वारा लगातार 150 दिन विद्युत उत्पादन के कीर्तिमान बनाने पर समस्त अभ‍ियंताओं व कार्मिकों को बधाई दी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page