ग्राम पंचायत सरहरी में मनाया गया अमृत वाटिका महोत्सव

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। पिछले दिनों जनपद पंचायत डिंडोरी के ग्राम पंचायत सरहरी मैं आजादी के अमृत महोत्सव कार्यक्रम अंतर्गत वसुधा वंदन विकसित करने हेतु कार्यक्रम का आयोजन किया गया। निर्देशानुसार 9 अगस्त से 30 अगस्त की अवधि में आजादी का अमृत महोत्सव समापन समारोह के रूप में मेरी माटी मेरा देश अभियान का आयोजन किया जा रहा है। कार्यक्रम के दौरान अमृत सरोवर स्थलों पर राष्ट्रीय ध्वज फहराने सहित राष्ट्रगान गायन किया गया, जहां ग्राम के गणमान्य नागरिकों को संबोधित करते हुए शपथ दिलाया गया। देश की समृद्व विरासत पर गर्व करेंगे, हमें भारत की एकता को सुदृण करेंगे देश की रक्षा करने वालों का सम्मान करेंगे, नागरिक होने का कर्त्तव्य निभायेंगे। कार्यक्रम में शामिल भाजपा मंडल अध्यक्ष लक्ष्मण ठाकुर, सरपंच, मानिक लाल वनवासी, दशरथ सिंह राठौर जिला अध्यक्ष ओबीसी मोर्चा व उप सरपंच ग्राम पंचायत सरहरी, सिलीमान मार्को, पेसा एक्ट के अध्यक्ष, जनपद से पीसीओ दिलीप श्रीवात्री, सचिव विजय सिंह राजपूत, रोजगार सहायक मलिंद्र चौहान, गांव के वरिष्ठ कमल चंदेल सहित पंचायत के समस्त पंचगण, पंचायत के मेट व अन्य ग्रामीण मौजूद रहें।



