चांदरानी और समनापुर के बीच खेला गया फाइनल मुकाबला, शामिल होने पहुंचे रूदेश परस्ते

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के जनपद पंचायत समनापुर अंतर्गत ग्राम पंचायत चांदरानी में आयोजित क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबले में शामिल होने जिला पंचायत अध्यक्ष रूदेश कार्यक्रम स्थल पहुंचे। बताया गया कि मंगलवार को समनापुर और चांदरानी के बीच फाइनल मुकाबला खेला गया, जहां मुख्य अतिथि के तौर पर डिंडोरी जिला पंचायत अध्यक्ष श्री परस्ते कार्यक्रम स्थल पहुंचे, जहां मौजूद आयोजकों के द्वारा श्री परस्ते का फूल मालाओं से जोरदार स्वागत किया गया। बताया गया कि फाइनल मुकाबला चांदरानी टीम और समनापुर टीम के बीच खेला गया, जिसमें प्रथम विजेता ग्राम पंचायत समनापुर और दूसरा स्थान ग्राम चांदरानी ने हासिल किया। गौरतलब है कि चांदरानी में क्रिकेट प्रतियोगिता के फाइनल मुकाबला जीतने वाले खिलाड़ियों को नगद इनाम व शील्ड देकर सम्मानित किया गया तो वही उपविजेता टीम को भी नगद राशि व शील्ड देकर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे जिला पंचायत अध्यक्ष ने अपने संबोधन में खिलाड़ियों का उत्साह वर्धन करते हुए उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं की है।



