जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

भजन संध्या और आतिशबाजी के साथ हिंदू नव वर्ष का स्वागत, भंडारे का हुआ आयोजन

जबलपुर दर्पण। हिंदू नव वर्ष की पूर्व संध्या पर नौदरा ब्रिज स्थित हनुमान मंदिर में राम दरबार सजाया गया इस अवसर पर स्थानीय भजन गायकों ने भजनों की शानदार प्रतुतियां देकर वातावरण को धर्ममय बना दिया, कार्यक्रम में विधायक अशोक रोहाणी, भाजपा प्रदेश कोषाध्यक्ष अखिलेश जैन, व्यापारी प्रकोष्ठ के प्रदेश संयोजक शरद अग्रवाल जी, भाजपा जिला महामंत्री पंकज दुबे, भाजपा जिला उपाध्यक्ष हर्षित सिंह, सम्मती सैनी, महापौर जगत बहादुर सिंह अन्नू भी पहुंचे और राम दरबार का पूजन किया, महापौर ने मंच से भजन की प्रस्तुति देकर माता रानी और प्रभु का गुणगान किया, इधर कार्यक्रम के समापन के मौके पर शानदार आतिशबाजी के साथ हिंदू नव वर्ष का स्वागत किया गया, कार्यक्रम के दौरान भंडारे के माध्यम से प्रसाद का वितरण हुआ, भजन संध्या का आयोजन एनजीओ प्रकोष्ठ जिला सह संयोजक रवि वासवानी, बच्चू रोहणी, राजू चावला हिमांशु यादव उमेद तोमर दीपक यादव शशांक यादव वीरेंद्र केसरवानी, आयुष विश्वकर्मा, अन्य भक्त जनों के सहयोग से किया गया…. रवि वासवानी, कार्यक्रम संयोजक ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page