डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

वनधन केन्द्र में केंचुआ खाद बनाने के तकनीक का किया गया प्रशिक्षण

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जैविक खेती के बारे मे जनजागरुक करने के उद्देश्य से धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति डीएसएस मध्यप्रदेश जिला डिंडौरी द्वारा कृषकों को नि:शुल्क प्रशिक्षण देने का कार्य कर ही रही है। बताया गया कि डिंडोरी में जागरूक करने के साथ ही अन्य जिलों में भी जाकर कृषकों को जैविक खेती के बारे में जानकारी दे रही है। इसी क्रम में पिछले दिनों भारतीय किसान संघ डिंडौरी जिला के जिलाध्यक्ष व जैविक कृषि विशेषज्ञ कृषकों समूह एवं वनधन केन्द्र के सदस्यों को जैविक खेती के प्रशिक्षण देने के लिए शाहपुर तेंदूपत्ता गोदाम में पहुंचकर जैविक खेती के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई। गौरतलब है कि बिहारी लाल साहू गौ आधारित जैविक कृषि में गौमूत्र और गोबर से होने वाले लाभ एवं उपयोगिता के बारे में चर्चा करते हुए बताया कि केचुआ खाद से लाभ एवं व्यापार के बारे में जीवामृत, घनजीवामृत, नीम चटनी आदि जैविक उत्पाद के बारे में जानकारी दी गई। जैविक उत्पाद के उपयोग से भूमि, स्वास्थ्य, जीव जन्तुओं सहित पर्यावरण में भारी सुधार आएगी।कार्यक्रम में वनधन शाहपुर के अध्यक्ष जानकी परस्ते, सचिव गीता मरकाम, परिक्षेत्र अधिकारी सुदीप मिश्रा, परि.सहायक टोप सिंह उरैती, पालक अधिकारी मुकेश सोनी, तेन्दूपत्ता 329 के अध्यक्ष करण पाल ठाकुर, प्रबंधक रामसिंह वालरे, वनधन केन्द्र के सदस्य तथा वन परिक्षेत्र शाहपुर के समस्त स्टाफ व अन्य लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page