डिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेशरोजगार व्यापार दर्पण

जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्तविद्यार्थीयों को प्रणाम पत्र देकर किया सम्मानित

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शासकीय स्नातक महाविद्यालय शहपुरा के विद्यार्थीयों ने विवेकानंद कैरियर मार्गदर्शन अन्तर्गत अल्पावधि रोजगारोन्मुखी, स्वरोजगारोन्मखी के लिए 20 दिवसीय जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त विद्यार्थियों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित किया गया है। जानकारी में बताया गया कि जैविक खेती का प्रशिक्षण जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने महाविद्यालय में उपस्थित होकर विद्यार्थीयों को उत्पाद व जैविक खेती के विषय में जानकारी दी गई। बताया गया कि विद्यार्थीगण धारा सरस्वती शैक्षणिक एवं समाज उत्थान समिति डीएसएस मध्यप्रदेश से सम्बंधित नर्मदांचल जैविक कृषि फार्म ढोंढ़ा पहुंचकर जैविक उत्पाद व जैविक खेती के बारे में प्रायोगिक जानकारी प्राप्त किए।जैविक कृषि विशेषज्ञ बिहारीलाल साहू ने किसान बंधुओ को जैविक खेती करने का तरीका व प्रायोगिक की जानकारी लगातार कृषकों को दे रहे हैं और इसी क्रम में महाविद्यालय के 44 विद्यार्थीयों ने 20 दिवसीय जैविक खेती का प्रशिक्षण प्राप्त किया। समाज उत्थान समिति के द्वारा विद्यार्थीयों को प्रमाण पत्र देकर सम्मानित करते हुए उनकी उज्जवल भविष्य की शुभकामनाएं दी है। कार्यक्रम के दौरान एडवोकेट लवकुश झारिया, कल्पना मरावी, बुध्दू सिंह उरैती, प्राचार्य अजय भूषण, प्रोफेसर एस बी उरैती, डॉ.नेहा तिवारी, डॉ.स्मिता मौजूद रहे। प्रमाण पत्र पाने वाले विद्यार्थियों में मनिलेश्वरी, प्रियंका, प्रेमलता, हलकी मरावी, सीता, निशी, सिमि गुप्ता, यशवंत, जितेन्द्र, अर्चना, अशीष, रणविजय, भारती झारिया, नेहा साहू, कष्णा, लक्ष्मी साहू, साधना, शिवानी, रजनी, राजा बरमैया, दशरथ, मोनू, कृष्ण कुमार, सतीश, शिवकुमारी, वंदना, मीना, दिव्यांशी, शकुन्तला, जयंती, चन्द्र किशोर, यशोदा, खेमलता, कंचन दुबे, प्रमिला, खुशी साहू, विवेक, प्रियंका तेकाम, सुषमा, सुमन, भारती साहू, ममता, मदन, नेहा कुलस्ते सहित अन्य लोग मौजूद रहें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page