शहपुरा के मानिकपुर गांव में लगा रोजगार मेला

डिंडोरी,जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के शहपुरा विकासखंड अंतर्गत मानिकपुर गांव में कल शुक्रवार को रोजगार मेला का आयोजन किया गया था। बताया गया कि गुरुवार को रोजगार मेले का आयोजन मानिकपुर के मिडिल स्कूल भवन में किया गया। रोजगार मेले में पंजीयन कराने मानिकपुर सहित आसपास ग्रामों के दर्जनों बेरोजगार युवा मेले में पहुंचे थे। गौरतलब है कि युवाओं को रोजगार देने के उद्देश्य से रोजगार मेला का आयोजन किया गया, जहां बड़ी संख्या में पहुंचे युवक-युवतियों ने अपना-अपना पंजीयन कराया। मेले में उपस्थित कंपनी के एडवाइस प्लास्टिक प्रोडक्ट सिमयूलेशन एंड इवैलूएशन सेंटर प्लास्टिक कंपनी भोपाल -12, वर्धमान यर्नस मंडीदीप भोपाल धागा कंपनी-12, दीनदयाल उपाध्याय कौशल योजना सागर-6, शिवशक्ति बायोटेक जबलपुर-(21) योग 48 बेरोजगारों का पंजीयन-91 पहुंचे थे। मेले का आयोजक- मध्य प्रदेश राज ग्रामीण अजीबका मीशन डिंडोरी विकासखंड शहपुरा द्वारा किया गया था। रोजगार मेले में जिला प्रबंधक मुकेश तोमर, फरजाना, देवेंद्र पाठक, वैशालीढ, रंजना गवले, खेमलाल, दिलीप, रामकिशोर, सहित अन्य लोग मौजूद रहे।



