शराब पीने के दौरान हुए विवाद में तीन दोस्तो ने मिलकर अपने ही दोस्त को चाकुओं से गोदकर उतारा मौत के घाट:आरोपी फरार

जबलपुर दर्पण क्राईम ब्यूरो। ग्वारीघाट थाना क्षेत्र के बर्मन मोहल्ला के कुछ लड़के शराब पी रहे थे तभी किसी बात को लेकर उनमें आपस में अनबन हो गई और बात इतनी बड़ गई की तीन दोस्तो ने मिलकर अपने ही दोस्त की चाकुओं से गोदकर दर्दनाक हत्या करके फरार हो गए है। ग्वारीघाट थाना प्रभारी भूपेसनरी चौहान ने जानकारी देते हुए बताया कि बर्मन मोहल्ला में कुछ दोस्त शराब पी रहे थे,उसी दौरान किसी बात को लेकर आपस में दोस्तो का विवाद हो गया और विवाद देखते ही देखते इतना बड़ गया की सत्यम बर्मन एव उसके दो साथियों ने मिलकर राहुल बर्मन को चाकुओं से गोदकर मौत के घाट उतारकर मौके से फरार हो गए,घटना की जानकारी लगते ही वरिष्ट अधिकारियो को घटना से अवगत कराकर शव को पीएम के लिए मेडिकल कॉलेज अस्पताल भेज कर मर्ग कायम कर आरोपियों की सरमर्मी से तलाश की जा रही है।



