जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु पदमविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी का आगमन 13 अप्रैल को

समरसता सेवा संगठन द्वारा समरसता कार्यक्रम में देंगे व्याख्यान एवँ आशीर्वचन

जबलपुर दर्पण। धर्मचक्रवर्ती तुलसीपीठाधीश्वर जगतगुरु पदमविभूषण स्वामी रामभद्राचार्य जी का संस्कारधानी जबलपुर में गुरुवार 13 अप्रैल को आगमन होगा। स्वामी रामभद्राचार्य जी यहाँ समरसता सेवा संगठन द्वारा आयोजित समरसता कार्यक्रम में शामिल होंगे तथा सामाजिक समरसता के परिप्रेक्ष्य में “श्रीराम का समरस एवं समर्थ भारत” विषय पर व्याख्यान तथा आशीर्वचन देंगे समरसता सेवा संगठन के अध्यक्ष श्री संदीप जैन गुड्डा ने बताया कि समरसता सेवा संगठन द्वारा सभी जाति समाज के लोगों को समरस करने के उद्देश्य से समरसता सेवा संगठन का गठन किया गया है और गठन के पश्चात संगठन का प्रथम कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है और अत्यंत प्रसन्नता की बात है कि इस कार्यक्रम में अपना आशीर्वाद देने परमपूज्य जगतगुरु स्वामी रामभद्राचार्य जी महाराज का आगमन होने जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page