जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
पेंशनर फोरम्स ने 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश पेंशनर्स समाज का सम्मेलन नरसिंहपुर में संपन्न हुआ जिसमें मुख्यमंत्री के नाम से माननीय श्री कैलाश सोनी राज्यसभा सांसद एवं माननीय श्री जालम सिंह जी पटेल पूर्व राज्य मंत्री एवं विधायक नरसिंहपुर को 7 सूत्रीय मांगों का ज्ञापन श्री बालमुकुंद दुबे संभागीय अध्यक्ष समय पाल महासंघ भोपाल एवं प्रदेश मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स फोरम के वाइस चेयरमैन के द्वारा सौंपा गया ।जिसमें मध्यप्रदेश राज्य पेंशनर्स फोरम के चेयरमैन बीके बक्शी, नरेश शर्मा, एस एम एस ठाकुर, एस के चतुर्वेदी, विष्णु बक्शी, बीएम वर्मा, जी पी गोस्वामी, प्रताप यादव, राजू श्रीवास्तव, अशोक श्रीवास्तव, समेत तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे ।



