जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

गुड फ्राइडे को निकलेगा क्रूस यात्रा का जुलूस

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेश जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिला अध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन ने एक प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि शुक्रवार दिनांक 07/04 /2023 को गुड फ्राइडे के दिन होली ट्रिनिटी चर्च नेपियर टाउन से प्रातः 7:30 बजे प्रभु येसू के दुखभोग पर क्रूस यात्रा का जुलूस निकाला जाएगा l जो होली ट्रीनिटी चर्च नेपियर टाउन से निकलकर भंवरताल गार्डन ,जबलपुर हॉस्पिटल ,रसल चौक, राजीव गांधी चौक, नगर निगम चौक, तीन पत्ती चौराहा, नवभारत प्रेस, सैंट नॉबर्ट स्कूल के सामने से येशु के दुखों का जीवंत मंचन करते हुए वापस चर्च में प्रभु येशु के क्रूस के मंचन के साथ संपन्न होगाl इसी तरह से संत पीटर एवं पॉल महा गिरजाघर, रांझी, अधारताल सगड़ा, घमापुर, व्हीकल गौर स्नेह सदन आदि चर्चा में धार्मिक अनुष्ठान संपन्न होंगेl संघ ने आगे बताया कि रोम के तानाशाह ने यीशु मसीह पर रोम साम्राज्य के खिलाफ भड़काने का आरोप लगाया था l शुक्रवार को उन्हें क्रूस पर चढ़ा दिया गया था यीशु के साथ दो चोरों को भी क्रूस पर चढ़ाया गया था मरने से पहले चोरों ने अपनी गलती मान कर माफी मांगी थीl प्रभु यीशु उनको भी स्वर्ग लोक ले गए थेl इसलिए इसे गुड फ्राइडे के नाम से जाना जाता है, जागरूक क्रिश्चियन मंच के जिलाध्यक्ष रॉबर्ट मार्टिन, जेम्स एंथोनी, क्रिस्टोफर नरोना, स्टेनली नार्बर्ट , एनोस विक्टर,फ्रांसिस एंथोनी, मनोज एंथोनी, विक्टोरिया दास, मेरी एंड्रयू, बर्नार्ड जॉर्ज , फेलिक्स बरला जे डी राज ,जूसिया फर्नांडीस, अल्बर्ट एंथोनी , जेरोम फिलिप लाजरस, क्लेमेंट पायस, लॉरेंस मार्टिन, गुडविन चार्ल्स, विवियन मार्टिन , जॉन गायकवाड, रॉबर्ट फ्रांसिस ,आनंद राज एंथोनी , सुधीर पावेल, ज्योति लाजरस, लिली मार्टिन, मृदुला मार्टिन , रीता पालव, सुनील रिचर्ड्सन, फिलिप अंथोनी ,एलिजाबेथ फ्रांसिस आदि ने शहर के विश्वास इयों से अधिक संख्या में भक्ति भाव से उपस्थित होकर भाग लेने की अपील की है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page