संस्कारधानी के गिरिजाघरों में मनाया गया ईस्टर पर्व

जबलपुर दर्पण। मध्य प्रदेष जागरूक क्रिष्चियन मंच ने जारी प्रेस विज्ञप्ति के माध्यम से बताया कि आज रविवार को ईसाई समुदाय के सभी गिरिजाघरों में ईस्टर पर्व बड़ी ही भक्ति भावना और खुषनुमा माहौल में मनाया गया। जहां हर कैथलिक गिरिजाघरों में पल्ली पुरोहितों के द्वारा मिस्सा बलिदान चढ़ाया गया जिसमें हजारों की संख्या में विष्वासियों ने उपस्थित हो कर मिस्सा बलिदान में हिस्सा लिया। संघ ने आगे बताया कि जहां गुड फ्राइडे के दिन को ईसा मसीह के बलिदान के रूप में याद किया जाता है वहीं ईस्टर संडे को ईसा मसीह के पुनरूत्थान के रूप में मनाया जाता है। क्योंकि ईसाई धर्म के अनुसार गुड फ्राइडे के तीसरे दिन याने आने वाले रविवार को प्रभु येसु मसीह के जी (जीवित) उठने की खुषी जाहिर करने के उद्देष से ईस्टर संडे मनाया जाता है। पुनर्जीवित होने के बाद यानी ईस्टर संडे के बाद 40 दिन तक ईसा मसीह पृथ्वी पर (इस दुनिया में) रहे थे इस दौरान उन्होने अपने षिष्यों को प्रेम और करूणा का पाठ पढ़ाया, उसके बाद उनका स्र्वगारोहण हो गया और वे स्वर्ग चले गए जहां वे पिता परमेष्वर के दाहिने विराजमान हैं। जागरूक क्रिष्चियन मंच के जिलाध्यक्ष-राॅबर्ट मार्टिन, जेम्स एन्थोनी, फ्रांसिस अन्थोनी, स्टेनली नाॅबर्ट, क्रिस्टोफर नरोन्हा, एनोस विक्टर, जेरोम फिलिप, गुडविन चाल्र्स, लाॅरेन्स मार्टिन, फिलिप अन्थोनी, क्लेमेंट पायस, अल्बर्ट अन्थोनी, मनोज अन्थोनी आदि ने शहरवासियों को ईस्टर पर्व की बधाई दी।



