जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

वटे्श्वर धाम पिपरिया में रही हनुमान लला जी के जन्म दिन में धूम

जबलपुर दर्पण। बरेला पड़वार समीप पिपरिया गांव में वटे्श्वर धाम मंदिर है जहां कलयुग के राजा श्री राम भक्त हनुमान जी का अद्वितीय स्वरूप एक विशालकाय वटवृक्ष जो कि एक एकड़ से ज्यादा दायरे में फैला हुआ है जिसकी लगभग 11 बर्रोह (कंदरिया) अपने आप में विशाल का है वृक्ष का रूप है धारण किये है उसके नीचे संकट मोचन केशरी नंदन अंजनी पुत्र हनुमान जी विराजमान है पवनसुत जी हाथ में माता सीता जी द्वारा भेजी गई निशानी चूड़ामणि हृदय में संजोए हुए है और पैर में शनि देव को दबाए है मंदिर परिसर में मां जगत जननी जगदम्बा के नौ स्वारूप हरदौल बाबा भैरव बाबा जी के साथ बर्षो पुराना विशालकाय पीपल वृक्ष के नीचे बड़ी खेरमाई माता, मां जगत जननी , शनि देव,विराजमान है वटे्श्वर धाम बाल योगियों द्वारा लिखा पौधों से जय श्री राम, अनेकों औषधि पौधे ,छोटे छोटे उद्यान, यज्ञशाला मंदिर परिसर को सुन्दरता प्रदान करते हैं हनुमान जी के जन्मोत्सव के अवसर पर जो भक्त प्रथम बार आया उसे मंदिर की साज-सज्जा ने अश्चार्य में डाल दिया वटे्श्वर धाम मंदिर को अनेकों रंग बिरंगी लाइटों और लगभग कुंटलो से बनी प्राकृतिक फूलों की माला से सुसज्जित किया बुधवार को ही अखंड रामचरितमानस पाठ प्रारंभ किया गया गुरुवार को सुबह से भगवान जी का विशेष पूजन अर्चन, हवन आरती,कन्या भोज एवं अनेकों ग्राम और समितियों,जिसमे इंदिरा ,पड़वार, परतला, पिपरिया ,खैरी, बैरागी ,सलैया लोहकरी,विलहरी,के भक्तों ने डीजे और ढोल नगाड़ों के साथ झंडा वंदन कर भगवान जी को झंडा चढ़ाया जिसमें भक्तों ने बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया दोपहर समय ग्राम की बालिकाओं ने सुंदरकांड के पाठ किए ,सायं पूजन ,दिव्य भव्य महाआरती, भंडारा ओर लगभग 201 किलो लड्डुओं का प्रसाद चढ़ाया मान्यता है जो भी भक्त सच्चे हृदय से कामना करता है उसकी मनोकामना पूर्ण होती हैं और असाध्य कष्टों से छुटकारा,मिलता है भक्तों और मिडिया चैनलों और अखबारों का मानना है हनुमान लला जी का जन्मदिन ना केवल बरेला परिक्षेत्र में बल्की सम्पूर्ण संस्कारधानी का बड़े आयोजनों में एक है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page