जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश
भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव कैलाश विजयवर्गीय का आगमन कल

पार्टी के प्रमुख वरिष्ठ नेताओं से करेंगे संवाद
जबलपुर दर्पण। भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय का कल सोमवार 10 अप्रैल को नगर आगमन होगा। श्री विजयवर्गीय यहां संगठन के कार्यक्रमों में शामिल होंगे। भाजपा नगर अध्यक्ष श्री प्रभात साहू ने बताया राष्ट्रीय महासचिव श्री कैलाश विजयवर्गीय कल 10 अप्रैल सोमवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक भाजपा संभागीय कार्यालय रानीताल में पार्टी के शहरी क्षेत्र के प्रमुख वरिष्ठ नेताओं एवँ पदाधिकारियों से संवाद करेंगे साथ ही दोपहर 2 बजे से शाम 4 बजे तक ग्रामीण क्षेत्र के प्रमुख नेताओं से उनका संवाद होगा। तत्पश्चात श्री कैलाश विजयवर्गीय विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे।



