खास खबरडिंडोरी दर्पणमध्य प्रदेश

डिंडोरी-अमरकंटक नेशनल हाईवे पर चक्का जाम, विरोध प्रदर्शन में उतरे सैकड़ों किसान

डिंडोरी, जबलपुर दर्पण ब्यूरो। जिले के बजाग जनपद पंचायत अंतर्गत सागर टोला में किसान आंदोलन जारी है। आंदोलनकारी नारेबाजी करते हुए डिंडोरी अमरकंटक नेशनल हाईवे मुख्य मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जिससे यातायात व्यवस्था पूरी तरह से प्रभावित हो गई है, वाहनों का जमावड़ा भी चारों तरफ दिखाई देने लगा है। व्यवस्था को और भी ज्यादा पुख्ता करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल तैनात किए गए हैं। आंदोलन स्थल पर बड़ी संख्या में क्षेत्रीय किसान व मजदूर भी पहुंच गए हैं, व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए बड़ी संख्या में पुलिस बल भी तैनात किए गए हैं, ताकि अव्यवस्था हावी न हो सके। गौरतलब है कि क्षेत्र में पिछले महीने अति ओलावृष्टि व भारी बारिश से किसानों की फसलों को भारी नुकसान हुआ था, 100% मुआवजे की मांग को लेकर किसान आज सड़कों पर रहेंगे। इसी तरह गरीब किसानों के लिए कृषि से संबंधित उपकरण जैसे कि खाद, बीज आदि का कर्जा माफ करने व विद्युत विभाग द्वारा बिजली बिलों में की जा रही मनमानी वसूली को बंद करने की मांग रखी गई है। प्रदर्शन के दौरान धान का समर्थन मूल्य 28 सौ रुपए प्रति क्विंटल व गेहूं के समर्थन मूल्य तीन हजार रुपए प्रति क्विंटल करने की मांग प्रशासन से रखी जाएगी। सभा को संबोधित करने के पश्चात प्रदर्शनकारियों ने नेशनल हाईवे डिंडोरी अमरकंटक मार्ग पर चक्का जाम कर दिया है, जहां प्रदर्शनकारियों को हिरासत में भी लिया जा सकता है, जिससे आंदोलनकारी और उग्र हो सकते हैं। व्यवस्था को पुख्ता करने के लिए जिले के लगभग आधा दर्जन थानों की पुलिस आंदोलनकारियों के बीच मौजूद हैं, जिससे कि कोई अप्रिय स्थिति निर्मित ना हो सके।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page