महिला महाविद्यालय के सामने होटल सूर्य देव में बैठा कर शराब पिलाने के विरोध जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन ने ज्ञापन सौंपा

जबलपुर दर्पण। लॉ स्टूडेंट एसोसिशन द्वारा उत्तर मध्य विधान सभा क्षेत्र के अंतर्गत महिला महाविद्यालय परिसर के सामने करमचंद चौक स्थित होटल सूर्य देव में शराब पिलाई जाने के विरोध में ओमती थाना प्रभारी को ज्ञापन सौंपा गया।
जिसमे अध्यक्ष अंकुश चौधरी ने जानकारी देते हुए बताया कि ओमती थाना क्षेत्र अंतर्गत करम चंद चौक स्थित महिला महाविद्यालय के सामने होटल सूर्य देव में खुले आम बैठा कर शराब पिलाई जाती है , पूरा मध्य प्रदेश के अंदर अहता बंद हो गया है लेकिन बिना बार लाइसेंस होटल सूर्य देव में खुले आम शराब पिलाई जा रही है , जिससे पूरे क्षेत्र का माहोल गंदा हो रहा है , सामने महिला महाविद्यालय एवं विधि महाविद्यालय है जिससे छात्र छात्राओं को भी बहुत परशानी होती है , और शासन के आदेश की अवेलना हो रही है । पूर्व में लगभग दो महीने पूर्व जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन के अध्यक्ष अंकुश चौधरी द्वारा मौकिक शिकायत की गई थी जिसके बाद होटल में शराब पिलाने बंद कर दिया गया था , लेकिन अब फिर से होटल को आहता बना दिया गया है । पूर्व में भी होटल मैनेजर के ऊपर करवाई की जा चुकी है लेकिन उसके बावजूद शराब पिलाई जाने पर रोक नहीं लग पा रही है जिस पर जबलपुर लॉ स्टूडेंट एसोसिशन ने इसमें रोक लगा कर सक्त विधि अनुसार करवाई करने की मांग की गई है । जिसमे आज अंकुश चौधरी, शुभांशु सिंह , हर्ष प्रताप सिंह , मोहम्मद फजल , नितिन पटेरिया, वर्धमान सिंह , रोहित कुरील, अरविंद सेन , सौरभ सोनकर ,संदीप गुप्ता , रोहित गुप्ता, धीरज , शुभम प्रजापति उपस्थित रहे ।



