खास खबरजबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

आजादी के अमृत महोत्सव के अवसर पर:सुभाष चंद्र बोस मंडल ने किया वृक्षारोपण

जबलपुर दर्पण नप्र। आजादी की 75 वीं वर्षगांठ के अवसर पर अमृत महोत्सव के तहत भाजपा सुभाषचन्द्र बोस मंडल द्वारा पूर्व प्रदेश अध्यक्ष एव सांसद राकेश सिंह की उपस्थिति में जेडीए ग्राउंड रविंद्र नगर अधारताल में 75 पौधे लगाकर पौधारोपण किया गया।

इस अवसर पर सांसद राकेश सिंह ने कहा की आजादी के अमृत महोत्सव में देशभर में अनेक कार्यक्रमो आयोजित किए जा रहे है देश आजादी की 75 वीं वर्षगांठ मना रहा है आजादी को पाने हमारे वीर सपूतों ने बलिदान दिए अपना सर्वस्व न्यौछावर कर दिया उसके फलस्वरूप हमें आजादी मिली है। आजादी के अमृत महोत्सव में हर घर में तिरंगा हो यह अभियान चलाया जा रहा है इस अवसर पर सुभाष चंद्र बोस मंडल ने अनूठी पहल करते हुए 75 वीं वर्षगांठ पर 75 पोधे क्षेत्रीय जनो के साथ मिलकर लगाए जो सराहनीय कार्य है। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष राहुल दुबे पार्षद महेश राजपूत, विमल राय,अंजना मनीष अग्रहरि,ललित नागले,शरद बाबा श्रीवास्तव,ऋषि मिश्रा,आर के राजोरिया राहुल शुक्ला,निमित्त वर्मा,परिमल चतुर्वेदी,अमित राय,जितेंद्र विश्वकर्मा क्षेत्रीय वरिष्ठ जन एवं पार्टी पदाधिकारी बड़ी संख्या में बहने एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page