नई दिल्ली

सड़कों पर निकलेगा गाड़ियों का काफिला, ट्रैफिक रहेगा प्रभावित

नई दिल्ली । दिल्ली में होने वाले जी-20 समिट की तैयारी जारी है। ऐसे में दिल्ली पुलिस आज (रविवार) को एक ‘कारकेड’ रिहर्सल करने जा रही है। इस प्रैक्टिस में विभिन्न बिंदुओं से प्रगति मैदान तक जाने वाले वाहनों का एक काफिला शामिल होगा। ऐसे में दिल्ली में आज ट्रैफिक प्रभावित रहेगा। पुलिस अधिकारियों ने संकेत दिया है, रिहर्सल को सुविधाजनक बनाने के लिए, सुबह 9 बजे से दोपहर 12.30 बजे तक कई स्थानों पर ट्रैफिक मैनेजमेंट प्लान प्रभावी रहेगा।दिल्ली पुलिस के अनुसार सरदार पटेल मार्ग-पंचशील मार्ग, तीन मूर्ति मार्ग, बाराखंभा सहित कई सड़कों पर ट्रैफिक नियम लागू किए जाएंगे। इसके साथ ही जनपथ-कर्तव्य पथ, विवेकानंद मार्ग, लोधी रोड फ्लाईओवर के नीचे, शांति वन चौक, जोसेफ टीटो मार्ग-सिरी फोर्ट रोड, प्रेस एन्क्लेव रोड-लाल बहादुर शास्त्री मार्ग, सी-हेक्सागन, मथुरा रोड और सलीम गढ़ बाईपास पर कुछ देर के लिए आवाजाही प्रतिबंधित रहेगी।

दिल्ली पुलिस ने संभावित व्यवधानों को देखते हुए यात्रियों को अपनी यात्रा योजनाओं में आवश्यक एडजस्टमेंट करने की सलाह दी है। दिल्ली पुलिस का कहना है कि निर्धारित सड़कों और चौराहों पर भीड़भाड़ होने की संभावना है। ऐसे में कार, दोपहिया वाले लोगोंअनुरोध है कि वे धैर्य रखें। इसके साथ ही ट्रैफिक नियमों और सड़क शिष्टाचार का पालन करें। दिल्ली ट्रैफिक पुलिस का कहना है कि वाहन चालकविभिन्न जंक्शनों पर तैनात ट्रैफिक पुलिस कर्मियों की तरफ से दिए गए मार्गदर्शन पर ध्यान दें।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page