जबलपुर दर्पणमध्य प्रदेश

डॉ. अर्जुन को विज्ञान गौरव अवार्ड व शिवांजली को मिला युवा वैज्ञानिक सम्मान

अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन के उन्नति इंटरनेशनल अवार्ड कार्यक्रम में गुरु-शिष्य ने ली सिरकत, उत्कृष्ट शोध कार्य पर हुए सम्मानित


जबलपुर दर्पण। समाज में ऐसे भी लोग हैं जिनके लिए परिस्थितियाँ, संसाधनों की कमी और असफलताएँ कोई बाधा नहीं होती । तमाम बाधाओं के बावजूद, ये चैंपियन अपनी रुचि के क्षेत्र में अपने जीवन को इतना चमकाते हैं कि वे समाज में अलग खड़े हो जाते हैं । इसी कड़ी में अपने संबंधित क्षेत्रों में महान ऊंचाइयों को प्राप्त कर शासकीय होम साइंस कॉलेज जबलपुर के प्राणीशास्त्र विभाग में शिक्षण सेवा दे रहे सर्वाधिक विश्व रिकॉर्ड का ख़िताब प्राप्त डॉ. अर्जुन शुक्ला व उनके निर्देशन पर शिक्षण-शोध कर रही शिवांजली तिवारी को अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन उज्जैन में सम्मानित किया गया l रेडिएंट ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस, मध्य प्रदेश प्रबंधन संघ एवं अंतर्राष्ट्रीय युवा आर्थिक संघ के संयुक्त तत्वावधान में एमपी.आई.एस.एस.आर उज्जैन में आयोजित 02 दिवसीय अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन में शिक्षा एवं शोध पर किये गये कार्य पर डॉ. अर्जुन को विज्ञान गौरव अवार्ड एवं शिवांजली तिवारी को युवा वैज्ञानिक अवार्ड से सम्मानित किया l सम्मेलन में डॉ. अर्जुन व शिवांजली के 02 शोध पत्र भी प्रकाशित हुए एवं उन्हें अंतर्राष्ट्रीय युवा आर्थिक संघ की आजीवन सदस्यता भी प्रदान की गई l सम्मान की इस बेला में मुख्य अतिथि उज्जैन विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. ए.के.पाण्डेय, प्रो. डी.के शर्मा पूर्व कुलपति, डॉ. बी.आर. अम्बेडकर विश्वविद्यालय महू, प्रो. रूबेन गार्सिया लीमा-पेरू, प्रो. डॉ. सिहाम अल-काफ़ी न्यूज़ीलैंड, प्रो. रवींद्र ब्रह्मे, महासचिव भारतीय आर्थिक संगठन छत्तीसगढ़, प्रो. डी. विश्वकर्मा, सचिव एस.एस.एम.डब्ल्यू.ए एवं देश विदेश के लगभग 150 से ज्यादा शिक्षाविद उपस्थित रहे l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button

You cannot copy content of this page