जीवन का आधार है सनातन

जबलपुर दर्पण। सनातन धर्म ,सनातन संस्कृति और सनातनी परंपराएं जीवन की आधार हैं।धरती, आकाश, वायु, जल, सूरज,चांद ये सभी सनातनी आस्था के केंद्र बिंदु हैं।और इनके बिना किसी प्राणी का एक क्षण भी जीना संभव नहीं हैं।सनातन को समाप्त करने का आह्वान करने वाले नादान लोग वास्तव में स्वयं के ही अस्तित्व को खत्म करने की बात करते हैं। उक्त उद्गार मध्यप्रदेश गौ संवर्धन बोर्ड के अध्यक्ष महामंडलेश्वर स्वामी अखिलेश्वरानंद गिरी जी महाराज ने मातेश्वरी शक्तिपीठ गंगानगर में आयोजित राष्ट्रीय हिंदू एकता संगठन के मासिक मिलन कार्यक्रम में मुख्य अतिथि की आसंदी से व्यक्त किए।इस अवसर पर महंत ताराचंद महाराज,एड.नवीन शुक्ला, श्रीमती शिखा मित्रा, डॉ. एच .पी. तिवारी, के. के. शुक्ला,अनुज कृष्णम,श्रीमती गीता दुबे,मीना शुक्ला,मधु गुरु,शैलजा तिवारी, शुभा दुबे,वंदना तिवारी व रंजना तिवारी सहित बड़ी संख्या में धर्मप्रेमी उपस्थित थे।



