नगर निगम कर्मचारियों अपनी लंबित मांगों के लिए उठाई आवाज।

तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ ने दिया नेतृत्व।
जबलपुर ।अपने विभाग में वेतन विसंगतियों को लेकर तकनीकी अधिकारी कर्मचारी संघ नगर निगम द्वारा आवाज बुलंद की गई है। संघ के अध्यक्ष पंडित राम दुबे और मध्य प्रदेश नगर पालिका कर्मचारी संघ के प्रांतीय संगठन सचिव कपिल आनंद दुबे के साथ नगरपालिका कर्मचारी संघ जबलपुर जिला अध्यक्ष अनिल तिवारी ने मांग की है की नगर निगम के कर्मचारी की वेतन वृद्धि शीघ्र लगाई जाए। सातवें वेतनमान की एरियर्स की भुगतान शीघ्र किया जाए। 2017 को सभी नियमित कर्मचारियों को सातवां वेतनमान दिया जाए और एरियर की राशि का भुगतान भी किया जाए। सेवानिवृत्त होने वाले सभी कर्मचारियों को समस्त स्व दायित्व का भुगतान सेवानिवृत्ति के दिन ही किया जाए। नवंबर 2017 में सभी दैनिक वेतन भोगी कर्मचारियों के विनियमितीकरण की मांग पूर्ण होने के उपरांत 30 कर्मचारियों के नियमितीकरण आज तक नहीं किया गया है। इसे शीघ्र ही किया जाए। आउट सोर्स के माध्यम से बाहर से आए और नगर निगम में कार्यरत ऐसे कर्मचारी जो विगत 10-12 वर्षों से लगातार काम करते आ रहे हैं और कोरोना काल में लगातार काम कर रहे हैं। अब इन्हें अलग किया जा रहा है। इसी प्रकार कुछ विभागों में इन्हीं कर्मचारियों से डबल शिफ्ट में काम लिया जा रहा है और दुगुना वेतन भी दिया जा रही है। इसे रोकते हुए दूसरी शिफ्ट में अन्य कर्मचारियों को रखा जाए और उनका वेतन भुगतान हो। वर्तमान में कार्यरत कर्मचारियों को विगत 2 माह का वेतन का भुगतान नहीं हुआ है जो कि शीघ्र किया जाए। वित्तीय वर्ष 2019 के 3% डीए की राशि आज तक उनका भुगतान नहीं हुआ है जो शीघ्र किया जाए। नगर निगम के नियमित व विनियमित दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों को बीमारी के दौरान चिकित्सा एवं चिकित्सा प्रतिपूर्ति के लिए नगर निगम प्रशासन द्वारा 2 करोड रुपए कामद बजट में सदन द्वारा स्वीकृत किया गया था। जिसे भुगतान किए जाने के अधिकार किसी भी अधिकारी को दिए जाएं। ऐसी ही 12 सूत्री मांगों को लेकर नगर निगम कर्मचारी संघ ने अपर आयुक्त रोहित कौशल को ज्ञापन सौंपा। अधिकारियों ने उनकी इन सभी मांगों पर विचार करने का आश्वासन दिया है।



