उधमी से उद्यमी उड़ान व्हीः सर्व स्टार्टअप का शुभारभ

जबलपुर दर्पण। जवाहरलाल नेहरू क ृषि विश्वविद्यालय के कृषि व्यवसाय प्रबंधन संस्थान के कौटिल्य सभागार में उधमी से उद्यमी उड़ान एवंः ‘‘व्ही सर्व’’ स्टाटर् अप के शुभारंभ कार्यक ्रम का आयोजन जबलपुर संभाग के संभागायुक्त श्री अभय वर्मा आईएएस के मुख्यआतिथ्य एवं कार्यक्रम की अध्यक्षता कर रहे विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ. पी. के. मिश्रा की गरिमामय उपस्थिति में किया गया। कमिश्नर श्री अभय वर्मा मुख्यअतिथि की आसंदी से कहा कि युवा ऊर्जा को उद्यमिता की ओर प्रेरित करना, आज के समय का मूल मंत्र होना चाहिए, ताकि कृषि छात्र या अन्य छात्र नौकरी करने वाले नहीं बल्कि नौकरी देने वाले बने। आपने कहा कि यह एक बेहतर प्रयास एवं एक अच्छी शुरुआत है, आपने वर्ष 2023 को जबलपुर संभाग हेतु ‘‘ईयर आफ यूथ स्टार्टअप’’ हेतु आश्वासन भी प्रदान किया। विश्वविद्यालय द्वारा संभावनाओं को तलाशना एवं उत्कृष्ट कार्य कर युवाओं को प्रेरणा एवं मार्गदर्शन के माध्यम से भविष्य के लिए तैयार करना एक अति उल्लेखनीय कार्य है कमिश्नर श्री वर्मा ने भविष्य के कार्यो में सहयोग हेतु आश्वासन प्रदान किया एवं विश्वविद्यालय के कार्यों की प्रशंसा की विश्वविद्यालय के कुलपति डॉ पी.के मिश्रा ने अपने अध्यक्षीय उद्बोधन में कहा कि उड़ान किसी सीमा में नहीं हाेना चाहिए, बल्कि खुली होनी चाहिए। कुलपति डाॅ. मिश्रा ने विश्वविद्यालय में चल रहे राबे एवं ईलपी के कार्यक्रमों की विस्तार से चर्चा की एवं बताया कि बीएससी अंतिम वर्ष के छात्र एवं छात्राएं 6 माह ग्रामीण परिवेश में किसानों के साथ कार्य कर अपना अनुभव एवं किसानों के अनुभव को आत्मसात करते हैं। आपने नई शिक्षा नीति के विषय में अपनी बात रखी एवं युवाओं को बताया कि कृषि के क्षेत्र में लैंडस्क ैपिंग एवं कंसल्टेंसी जैसा बहुत बड़ा क्षेत्र है, इसके साथ ही प्रशिक्षण के बाद लिंकेज पैदा करना अति महत्वपूर्ण कार्य है। विशिष्ट अतिथि के रुप मे उपस्थित अधिष्ठाता कषि संकाय डॉ. धीरेंद्र खरे ने कहां कि ऊर्जावान स्टूडेंट को सही दिशा व मार्गदर्शन, प्रेरणा प्रदान करने हेतु आईएबीएम द्वारा किया जा रहा कार्य अति सराहनीय है। संचालक शिक्षण डाॅ. अभिषेक शुक्ला अपने उद्बोधन में कहा कि उद्यमिता का कार्य छात्र-छात्राओं को भविष्य निर्माण में एवं रोजगार के दृष्टिकोण से अति महत्वपूर्ण है, कृषि छात्र प्रसंस्करण की छोटी-छोटी इकाइयां लगाकर कृषकों हेतु एक महत्वपूर्ण कार्य प्रारंभ कर सकते हैं, ताकि कृषकों की आय में उत्तरोत्तर वृद्धि हो सके। कार्यक्रम के शुभारंभ में स्वागत उद्बोधन डॉ. मोनी थॉमस संचालक, आईएबीएम ने उड़ान के अंतर्गत लांचिंग कार्यक्रम उधमी से उद्यमी की संक्षिप्त जानकारी प्रदान की एवं माइक्रो इकोनॉमिक के विषय में विस्तार से बताया। आपने बताया कि 3000 से अधिक कृषि छात्र-छात्राओं को इससे जोड़कर स्टार्टअप बनाने की दिशा में इंस्टिट्यूट कार्य करेगा। इसके अलावा छात्रो के स्टार्टअप व्ही सर्व की जानकारी श्री दीपक पाल बिजनेस एसोसिएट द्वारा प्रदान की गई। विश्वविद्यालय क े एमबीए द्वितीय वर्ष के छात्र सूरज गंगारे एवं अंकित पाटीदार द्वारा स्टार्टअप की शुरुआत अतिथियों द्वारा किया गया। स्टार्टअप को टेक्निकल सपोर्ट आईएबीएम द्वारा प्रदान किया जाएगा। उड़ान कार्यक्रम के शुभारंभ अवसर पर विश्वविद्यालय के अंतर्गत संचालित 25 कृषि विज्ञान केन्द्र,11 कृषि महाविद्यालय एवं 33 स्टार्टअप के प्रतिनिधि ऑनलाइन माध्यम से जुड़े। कार्यक्रम का संचालन त ृतीय वर्ष की छात्रा क कुमारी अपूर्वा तिवारी एवं आभार प्रदर्शन श्री हेमंत राहंगडाले द्वारा किया गया। कार्यक ्रम के उद्घाटन अवसर पर विश्वविद्यालय के अधिष्ठाता क ृषि संकाय डाॅ. धीरेन्द्र खर े, अधिष्ठाता उद्यानिकी संकाय डाॅ. एस.क े. पांडे, संचालक अनुसंधान सेवायें डाॅ. जी.के. कौतू , संचालक विस्तार सेवायें डाॅ. दिनकर प्रसाद शर्मा, संचालक शिक्षण डाॅ. अभिषेक शुक्ला, अधिष्ठाता क ृषि महाविद्यालय जबलपुर डाॅ. पी.बी. शर्मा, अधिष्ठाता छात्र कल्याण डाॅ. अमित शर्मा, क कुलसचिव श्री र ेवासिंह सिसोदिया, लेखानियंत्रक श्री व्ही.एन. बाजपेयी,उपलेखानियंत्रक डाॅ. अजय खरे, उपक ुलसचिव डाॅ.टी.आर.शर्मा, आईएबीएम संचालक डाॅ. मोनी थाॅमस, सूचना एवं जनसम्पकर् अधिकारी डाॅ. शेखर सिंह बघेल सहित समस्त विभागाध्यक्ष, वैज्ञानिक एवं छात्र-छात्राओं की उपस्थिति रही। कार्यक्रम को सफल बनाने में आईएबीएम के डाॅ. लवीना शर्मा, श्रीमति लक्ष्मी सिंह, डाॅ. दीपक पाल, डाॅ. हेमंत राहंगडाले, श्री जय वर्मा, श्री दीपांशु पटेल, आदि का उल्लेखनीय योगदान रहा।



