देश की आत्मा और मानव धर्म है हिंदुत्व

जबलपुर दर्पण। हिंदुत्व सिर्फ समुदाय विशेष का धर्म नहीं वल्कि यह मानव धर्म और आदर्श जीवन पद्धति है।हिंदुत्व देश की आत्मा है और हिंदुत्व पर आघात देश की आत्मा पर आघात है।उक्त उद्गार आरएसएस कार्यालय सतना में आयोजित भारत रक्षा मंच की संगठनात्मक बैठक में प्रांत अध्यक्ष डॉ. एच.पी.तिवारी ने कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए व्यक्त किए। इसके पूर्व अतिथियों ने मां भारती, आरएसएस के संस्थापक डा. हेडगेवार व गुरु गोलवलकर जी का पूजन अर्चन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया । प्रांत संगठन मंत्री श्री सुखचैन पटेल ने सतना सहित पूरे रीवा संभाग में संगठन के विस्तार और सुदृढ़ीकरण का संदेश दिया।कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के रूप में उपस्थित समाजसेविका श्रीमती मनीषा सिंह और श्री प्रकाश अग्रवाल ने युवाओं का आह्वान किया की वे स्थिति की गंभीरता को समझते हुए हिंदुत्व के संरक्षण – संवर्धन हेतु कृत संकल्पित हों। कार्यक्रम संयोजक श्री विजय द्विवेदी व श्रीमती रश्मि सैनी ने भारत रक्षा मंच का अगला प्रांतीय अभ्यास वर्ग सतना में आयोजित करने आग्रह किया ताकि सतना सहित पड़ोसी जिलों के कार्यकर्ताओं का उत्साह वर्धन और संगठन का विस्तार हो सके।



